Deoband: होली पर्व को लेकर देवबंद में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील। 

आगामी होली पर्व के दृष्टिगत जनपद सहारनपुर में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को थाना देवबंद क्षेत्र में

By INA News Desk
Mar 2, 2026 - 10:46
53 Views
Deoband: होली पर्व को लेकर देवबंद में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील। 
होली पर्व को लेकर देवबंद में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील। 

देवबंद: आगामी होली पर्व के दृष्टिगत जनपद सहारनपुर में शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को थाना देवबंद क्षेत्र में पुलिस द्वारा व्यापक पैदल गश्त एवं फ्लैग मार्च किया गया। यह फ्लैग मार्च पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी देवबंद, प्रभारी निरीक्षक देवबंद तथा अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में संपन्न हुआ। फ्लैग मार्च सैनी चौराहे से प्रारंभ होकर खानखाह चौराहा, रसीदिया मस्जिद, जामा मस्जिद, हनुमान चौक, सर्राफा बाजार एवं एनबीडी चौराहा सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा।

इस दौरान अधिकारियों ने संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित करते हुए होली पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का यह फ्लैग मार्च क्षेत्र में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करने और आमजन में विश्वास पैदा करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। 

Also Read- काशी ने रचा इतिहास! सीएम योगी के नेतृत्व में 1 घंटे में 2,51,446 पौधे रोपकर तोड़ा चीन का 8 साल पुराना गिनीज रिकॉर्ड।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow