Pilibhit : पीलीभीत में होली पर पुलिस की सख्त सुरक्षा, 17 सेक्टर में बंटा जिला, ड्रोन और सीसीटीवी से हो रही निगरानी

सुरक्षा के मद्देनजर 52 स्थान अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं। इनमें पूरनपुर, बीसलपुर, जहानाबाद, सुंदरी और कोतवाली क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले इलाके शामिल हैं। फ्लैग

By INA News Desk
Feb 28, 2026 - 20:48
73 Views
Pilibhit : पीलीभीत में होली पर पुलिस की सख्त सुरक्षा, 17 सेक्टर में बंटा जिला, ड्रोन और सीसीटीवी से हो रही निगरानी
प्रतीकात्मक चित्र

Report : कुँवर निर्भय सिंह, आईएनए पीलीभीत- उत्तर प्रदेश

पीलीभीत। होली का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए पुलिस ने पूरी तैयारी कर ली है। जिले को 17 सेक्टर में बांटा गया है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पीएसी और पुलिस बल तैनात रहेगा। पुलिस ड्रोन कैमरे, सीसीटीवी और अन्य तरीकों से गुंडागर्दी पर नजर रखेगी। जिले में कुल 1,397 जगहों पर होलिका दहन होगा।

सुरक्षा के मद्देनजर 52 स्थान अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं। इनमें पूरनपुर, बीसलपुर, जहानाबाद, सुंदरी और कोतवाली क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले इलाके शामिल हैं। फ्लैग मार्च शुरू हो चुके हैं। भारत-नेपाल सीमा से सटे होने के कारण बॉर्डर इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस यक्ष ऐप के जरिए हर गतिविधि की रीयल टाइम मॉनिटरिंग कर रही है। सोशल मीडिया और इंटरनेट पर पोस्ट की भी नजर रखी जाएगी ताकि कोई अफवाह या उकसावा न फैले।

Also Click : Sambhal : वक्त की कमी और कानूनी पेच में उलझा 'नेजा मेला', अध्यक्ष शाहिद मसूदी बोले- अब सुप्रीम कोर्ट की तैयारी?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow