Bajpur : बाजपुर में गांव के चौराहे पर छात्रा के साथ छेड़छाड़, मां ने कोतवाली में दी तहरीर

ग्राम में रहने वाली सुनीता और आसपास के लोगों के आने से बेटी की जान बची। अन्यथा आरोपी उसे कोई बड़ा नुकसान पहुंचा सकते थे। जाते-जाते आरोपियों ने बेटी कशिश को जान से मारने औ

Feb 28, 2026 - 20:45
 0  5
Bajpur : बाजपुर में गांव के चौराहे पर छात्रा के साथ छेड़छाड़, मां ने कोतवाली में दी तहरीर
Bajpur : बाजपुर में गांव के चौराहे पर छात्रा के साथ छेड़छाड़, मां ने कोतवाली में दी तहरीर

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर। ग्राम बहादुरगंज निवासी चन्द्रवती ने कोतवाली में एसआई कुसुम रावत को तहरीर देकर आरोप लगाया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे उनकी बेटी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाजपुर से पैदल घर लौट रही थी। ग्राम की आबादी में कुआं चौराहे पर कुछ महिलाओं के बीच बहस चल रही थी। तभी नीरज, कपिल, कैलाश पुत्र ओमप्रकाश और लवकेश पुत्र धनीराम, सभी निवासी ग्राम बहादुरगंज ने उनकी बेटी के साथ अभद्र व्यवहार किया। आरोपियों ने छेड़छाड़ की, बाल खींचे और दोनों हाथ पकड़कर गलत हरकत करने की कोशिश की।

ग्राम में रहने वाली सुनीता और आसपास के लोगों के आने से बेटी की जान बची। अन्यथा आरोपी उसे कोई बड़ा नुकसान पहुंचा सकते थे। जाते-जाते आरोपियों ने बेटी कशिश को जान से मारने और जबरदस्ती करने की धमकी दी। इस वजह से बेटी डरी-सहमी हुई है। आरोपियों ने पहले भी कई बार ऐसी हरकतें की हैं। पीड़िता ने बताया कि इस घटना की शिकायत पुलिस चौकी दोराहा में दी गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपियों से लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है। पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एसआई कुसुम रावत ने निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Also Click : Sambhal : वक्त की कमी और कानूनी पेच में उलझा 'नेजा मेला', अध्यक्ष शाहिद मसूदी बोले- अब सुप्रीम कोर्ट की तैयारी?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow