Bajpur : कब्रिस्तान में बकरियां चराने पर विवाद, कमेटी सदस्य को धमकी और मारपीट

बाजपुर के मुंडिया पिस्तौर स्थित कब्रिस्तान में बकरियां चराने के मामले में इंतजामिया कमेटी के सदस्य कमर अली ने कोतवाली में तहरीर दी है। मौ जावेद नाम के व्यक्ति कब्रिस्तान में करीब एक दर्जन

By INA News Desk
Feb 28, 2026 - 20:39
50 Views
Bajpur : कब्रिस्तान में बकरियां चराने पर विवाद, कमेटी सदस्य को धमकी और मारपीट
प्रतीकात्मक चित्र

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर के मुंडिया पिस्तौर स्थित कब्रिस्तान में बकरियां चराने के मामले में इंतजामिया कमेटी के सदस्य कमर अली ने कोतवाली में तहरीर दी है। मौ जावेद नाम के व्यक्ति कब्रिस्तान में करीब एक दर्जन बकरियां चराता था, जिससे कब्रों और पेड़-पौधों को नुकसान पहुंच रहा था। समाज के लोगों की शिकायत पर कमेटी ने इसकी जानकारी ली। कमर अली ने मौ जावेद को बकरियां चराने से रोका तो वह गुस्से में आ गया और गाली-गलौज करने लगा। वह मारपीट करने को तैयार हो गया। इसके बाद उसने अपने भाई मौ अजीम और कुछ अन्य लोगों को बुला लिया। सबने मिलकर कमर अली के साथ अभद्रता की और तमंचा दिखाकर गोली मारने की खुलेआम धमकी दी।

पीड़ित कमर अली ने शिकायत करने के लिए मौ जावेद के घर जाकर उसके पिता मौ अली से बात की। मौ अली ने बच्चों को समझाने के बजाय गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। इस दौरान साबिर हुसैन, जेदी खान, परवेज अली, अब्दुल नवीन समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Also Click : Sambhal : वक्त की कमी और कानूनी पेच में उलझा 'नेजा मेला', अध्यक्ष शाहिद मसूदी बोले- अब सुप्रीम कोर्ट की तैयारी?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow