Bajpur : बरहैनी में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन, हजारों श्रद्धालु शामिल

कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक भोजन प्रसाद लिया और भाईचारे का संदेश दिया। पूजा आदर्श इंटर कॉलेज के छात्रों ने सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सभी छोटे कलाकारों को स्मृति चिन्ह दे

Feb 22, 2026 - 22:48
 0  37
Bajpur : बरहैनी में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन, हजारों श्रद्धालु शामिल
Bajpur : बरहैनी में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन, हजारों श्रद्धालु शामिल

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर के बरहैनी में विराट हिन्दू सम्मेलन श्रद्धा, उत्साह और एकता का बड़ा उदाहरण बना। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-पाठ से हुई, जिसके बाद भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं और सनातन धर्म के अनुयायी शामिल हुए, जिससे पूरा इलाका भक्ति से भर गया। इसके बाद गोपाल वाटिका में हजारों हिंदू धर्म प्रेमी एकत्र हुए। सम्मेलन में मौजूद धर्मगुरुओं ने हिन्दुत्व के मूल सिद्धांतों, सनातन संस्कृति की महत्वता और सामाजिक एकता पर विस्तार से बात की। वक्ताओं ने समाज को संगठित रहकर धर्म और संस्कृति की रक्षा करने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक भोजन प्रसाद लिया और भाईचारे का संदेश दिया। पूजा आदर्श इंटर कॉलेज के छात्रों ने सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। सभी छोटे कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्मेलन शांतिपूर्ण और सफल रहा, जिससे क्षेत्र में खुशी और संतोष का माहौल बना। इस मौके पर ईश्वरी दत्त जोशी, मीरा विश्नोई, हरीश भट्ट, गोपाल कोछड़, प्रेम मुंगेली, कैलाश तिवारी, राजेश कुमार, कन्नू जोशी, वीरेंद्र विष्ट, राजेंद्र सिंह सैनी राज, कोमल सैनी, मोहन पाल, डॉ मोहन पांडे, पूरण सिंह, सूरज, पप्पू रावत, हीरालाल सहित हजारों श्रद्धालु और महिलाएं शामिल हुईं।

You May Read : अरशद वारसी ने आर्यन खान के साथ काम करने का अनुभव साझा किया, आर्यन की डायरेक्टोरियल डेब्यू 'द बै***ड्स ऑफ बॉलीवुड' में तुरंत हां भरी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow