Bajpur : बाजपुर में 8 साल शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, आरोपी ने इनकार किया
आरोपी ने कहा कि वह शादी नहीं करेगा और जो करना है कर ले। पीड़िता ने कहा कि आरोपी ने 8 साल से शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया। आरोपी के मोबाइल में उसके कई फो
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
बाजपुर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती ने आरोप लगाया है कि गुलवेज अली ने पिछले 8 वर्षों से शादी का लालच देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न किया। पीड़िता ने कोतवाली में एसआई प्रहलाद सिंह को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पीड़िता ने बताया कि गुलवेज अली के साथ उसका प्रेम संबंध 8 साल से चल रहा है। आरोपी ने शादी का वादा करके बार-बार शारीरिक संबंध बनाए। जब शादी के लिए दबाव डाला तो टालमटोल करने लगा। पंचायत में मामला पहुंचने पर 16 फरवरी को लिखित राजीनामा किया, जिसमें स्पष्ट लिखा कि वह 16 फरवरी 2027 को निकाह करेगा।
लेकिन 21 फरवरी 2026 की रात करीब 8 बजे गुलवेज अली अपने परिवार के साथ पीड़िता के घर पहुंचा। वहां घुसकर गाली-गलौज की, परिजनों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने कहा कि वह शादी नहीं करेगा और जो करना है कर ले। पीड़िता ने कहा कि आरोपी ने 8 साल से शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया। आरोपी के मोबाइल में उसके कई फोटो हैं, जिन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। पीड़िता ने न्याय की मांग करते हुए आरोपी और उसके परिवार के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। एसआई प्रहलाद सिंह ने कहा कि पुलिस निष्पक्ष जांच करेगी और दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी करेगी।
You May Read : अरशद वारसी ने आर्यन खान के साथ काम करने का अनुभव साझा किया, आर्यन की डायरेक्टोरियल डेब्यू 'द बै***ड्स ऑफ बॉलीवुड' में तुरंत हां भरी
What's Your Reaction?









