Bajpur : पुलिस कर्मियों पर मारपीट का आरोप, सीओ कार्यालय में शिकायत

आरोप है कि उसे एक कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा गया। मामले की शुरुआत पीड़ित की पत्नी पिंकी द्वारा अपने ससुराल पक्ष पर मंगलसूत्र छीनने के आरोप से हुई थी, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की थी।

By INA News Desk
Apr 6, 2026 - 17:21
47 Views
Bajpur : पुलिस कर्मियों पर मारपीट का आरोप, सीओ कार्यालय में शिकायत
Bajpur : पुलिस कर्मियों पर मारपीट का आरोप, सीओ कार्यालय में शिकायत

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन 

ग्राम नमूना भटपुरा निवासी विश्वास ने पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय पहुँचकर बरहैनी चौकी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने क्षेत्राधिकारी के पेशकार गिरीश चंद्र जोशी को प्रार्थना पत्र सौंपकर बताया कि चौकी इंचार्ज संदीप शर्मा, पुलिस कर्मी प्रहलाद, अनिल और तीन अन्य कर्मियों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। पीड़ित का आरोप है कि उसे एक कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा गया। मामले की शुरुआत पीड़ित की पत्नी पिंकी द्वारा अपने ससुराल पक्ष पर मंगलसूत्र छीनने के आरोप से हुई थी, जिसकी शिकायत उन्होंने पुलिस से की थी। पीड़ित ने बताया कि पुलिस ने जाँच के नाम पर उसकी पत्नी और तीन साल की बेटी को चौकी में बैठाया और मंगलसूत्र का बिल माँगा।

पीड़ित के अनुसार, आठ साल पुरानी शादी होने के कारण उसके पास बिल नहीं था, जिसके बाद पुलिस ने उसके साथ मारपीट की और पत्नी से पैसे लेकर उसे छोड़ा। दूसरी ओर, चौकी इंचार्ज संदीप शर्मा ने इन आरोपों को पूरी तरह गलत बताया है। उन्होंने कहा कि पुलिस पर लगाए गए आरोप झूठे हैं। पुलिस के मुताबिक, व्यक्ति अपनी तीन साल की बेटी को ट्रक के नीचे फेंकने की कोशिश कर रहा था, जिसे पुलिस कर्मियों ने रोका और बच्ची को बचाते हुए उसे केवल फटकार लगाई थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow