Sambhal : ओवैसी-कबीर गठबंधन पर सपा की प्रतिक्रिया: वोट न बंटें, BJP हटे, ममता का जितना जरूरी
बर्क ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में BJP सरकारों ने हालात बिगाड़े हैं। उन्होंने कहा कि “अधिकारों का हनन हुआ है, ज़्यादती बढ़ी है, कानून की धज्जियाँ उड़ाई गई हैं और संविधान को नज़रअंदाज़ किया गया है।” ऐसे में विपक्ष को ए
Report : उवैस दानिश, सम्भल
हुमायूँ कबीर और Asaduddin Owaisi के बीच संभावित गठबंधन पर सियासी हलचल तेज हो गई है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सपा सांसद Ziaur Rahman Barq ने साफ कहा कि विपक्षी वोटों का बंटवारा नहीं होना चाहिए, बल्कि सबका फोकस Narendra Modi के नेतृत्व वाली Bharatiya Janata Party को रोकने पर होना चाहिए।
बर्क ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में BJP सरकारों ने हालात बिगाड़े हैं। उन्होंने कहा कि “अधिकारों का हनन हुआ है, ज़्यादती बढ़ी है, कानून की धज्जियाँ उड़ाई गई हैं और संविधान को नज़रअंदाज़ किया गया है।” ऐसे में विपक्ष को एकजुट होकर BJP को कमज़ोर करने की रणनीति बनानी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि INDIA गठबंधन को मज़बूत करना समय की मांग है और वोटों का बिखराव विपक्ष के लिए नुकसानदेह साबित होगा। पश्चिम बंगाल का जिक्र करते हुए बर्क ने Mamata Banerjee का समर्थन किया और कहा कि उनकी जीत ज़रूरी है, क्योंकि वे जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ रही हैं। बर्क ने स्पष्ट किया कि भले ही कुछ दल अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हों, लेकिन मौजूदा सियासी हालात में सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए विपक्षी एकता बेहद अहम है।
What's Your Reaction?









