Bajpur : गन्ना विकास और चीनी मिल की तैयारियों को लेकर मंत्री ने दिए निर्देश

उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि चीनी मिल के काम में अधिकारियों की किसी भी तरह की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। मंत्री ने यह भी कहा कि सभी आंकड़े पूरी तरह स्पष्ट और सही होने चाहिए ताकि भविष्य की योजनाएं बेहतर तरीके से ब

By INA News Desk
Apr 6, 2026 - 17:23
41 Views
Bajpur : गन्ना विकास और चीनी मिल की तैयारियों को लेकर मंत्री ने दिए निर्देश
Bajpur : गन्ना विकास और चीनी मिल की तैयारियों को लेकर मंत्री ने दिए निर्देश

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर की सहकारी चीनी मिल के अतिथि गृह में गन्ना राज्य मंत्री मनजीत सिंह राजू और चीनी मिल की प्रधान प्रबंधक व एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा की मौजूदगी में अधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक हुई। इस चर्चा में गन्ना बुवाई की प्रगति, गन्ने की अच्छी किस्मों को बढ़ावा देने, बीज उत्पादन और आने वाले पेराई सत्र की तैयारियों को लेकर विस्तार से बातचीत की गई। गन्ना मंत्री मनजीत सिंह राजू ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि गन्ने की खेती का दायरा बढ़ाने पर पूरा ध्यान दिया जाए।

उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि चीनी मिल के काम में अधिकारियों की किसी भी तरह की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। मंत्री ने यह भी कहा कि सभी आंकड़े पूरी तरह स्पष्ट और सही होने चाहिए ताकि भविष्य की योजनाएं बेहतर तरीके से बनाई जा सकें और किसानों को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके। बैठक में किसानों के हितों को सबसे ऊपर रखते हुए सभी सरकारी योजनाओं को सही तरीके से लागू करने पर जोर दिया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow