Bajpur : समाजसेवी सीताराम तिवारी को महाराणा प्रताप का चित्र भेंट कर किया सम्मानित

हाल ही में उन्होंने चकरपुर अंडरपास में जलभराव की समस्या को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। नगर पालिका में अपनी जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ वे अक्सर लोगों के घरों में सांप निकलने पर अपनी जान जोखिम में डालकर उन्हें पकड़ने का काम

Apr 6, 2026 - 17:25
 0  3
Bajpur : समाजसेवी सीताराम तिवारी को महाराणा प्रताप का चित्र भेंट कर किया सम्मानित
Bajpur : समाजसेवी सीताराम तिवारी को महाराणा प्रताप का चित्र भेंट कर किया सम्मानित

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

नगर पालिका परिषद बाजपुर के कर्मचारी और समाजसेवी सीताराम तिवारी को उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए सम्मानित किया गया। स्वामी विवेकानंद सामाजिक उत्थान संघ के अध्यक्ष आशीष ठाकुर और अन्य सदस्यों ने उन्हें महाराणा प्रताप का चित्र भेंट किया और पटका पहनाकर उनका आभार जताया। सीताराम तिवारी लंबे समय से समाज के प्रति सेवा भाव रखते हुए सक्रिय रहे हैं।

हाल ही में उन्होंने चकरपुर अंडरपास में जलभराव की समस्या को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। नगर पालिका में अपनी जिम्मेदारी निभाने के साथ-साथ वे अक्सर लोगों के घरों में सांप निकलने पर अपनी जान जोखिम में डालकर उन्हें पकड़ने का काम भी करते हैं। संघ ने उनके इसी साहस और सेवा भावना की प्रशंसा करते हुए यह सम्मान समारोह आयोजित किया। इस मौके पर रमेश पाल, नरेश कश्यप, मनीष खन्ना, बबलू सैनी, अजय ठाकुर, विशाल ठाकुर, मनीष राणा और गौतम सागर सहित कई लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow