Bajpur : बेरिया दौलत में बरसों पुराना इंतजार खत्म, शमशान घाट के निर्माण का रास्ता साफ

उन्होंने बताया कि बहुत जल्द ही इस जगह पर भूमि पूजन करके शमशान घाट के निर्माण का काम पूरी तरह शुरू कर दिया जाएगा। इस काम की शुरुआत के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य रूपेंद्र सिंह, मंजीत, रोशन सरना, अशोक मेहता, करनेल सिंह, हरजींदर तुली,

May 29, 2026 - 21:55
 0  5
Bajpur : बेरिया दौलत में बरसों पुराना इंतजार खत्म, शमशान घाट के निर्माण का रास्ता साफ
Bajpur : बेरिया दौलत में बरसों पुराना इंतजार खत्म, शमशान घाट के निर्माण का रास्ता साफ

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर के बेरिया दौलत गांव में पिछले कई सालों से रुकी हुई शमशान घाट के निर्माण की मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है। तय की गई जगह पर जेसीबी मशीन लगाकर साफ-सफाई का काम शुरू कर दिया गया है। इस मौके पर भाजपा नेता राजेश कुमार ने बताया कि देश की आजादी के बाद से अब तक करीब 12 से 13 हजार की आबादी वाला यह पूरा इलाका शमशान घाट बनने का रास्ता देख रहा था। जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या द्वारा इसके लिए बजट पास करने और जिला पंचायत सदस्य सोनू शर्मा की मदद से जमीन से जुड़े आपसी विवाद को सुलझा लिए जाने के बाद अब यह काम हकीकत में शुरू हो पाया है।

उन्होंने बताया कि बहुत जल्द ही इस जगह पर भूमि पूजन करके शमशान घाट के निर्माण का काम पूरी तरह शुरू कर दिया जाएगा। इस काम की शुरुआत के दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य रूपेंद्र सिंह, मंजीत, रोशन सरना, अशोक मेहता, करनेल सिंह, हरजींदर तुली, सेठ मेहता, पप्पू जिगर, लखविंदर सिंह, बबलू गौतम, गौरव सिंह, रोहित चोपड़ा, लड्डी चोपड़ा, हरभजन सिंह, मुकुंद शुक्ला, रेशम यादव, सुभाष शर्मा, सौरव तुली और किशोर मेहता समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

You May Click : मशहूर शायर बशीर बद्र का निधन, उर्दू अदब और ग़ज़ल की दुनिया में शोक की लहर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow