Sitapur : कसमंडा ब्लॉक की दो पंचायतों में विकास कार्यों की जांच करने पहुंचे जिलाधिकारी, खराब काम मिलने पर जेई को लगाई फटकार

जिलाधिकारी सबसे पहले हरदीपुर गांव पहुंचे। वहां उन्होंने प्राथमिक विद्यालय के संपर्क मार्ग पर हुए सड़क निर्माण के काम को देखा। सड़क कितनी मजबूत बनी है, यह जांचने के लिए उन्होंने मौके पर ही सड़क खुदवाकर उसमें इस्तेमाल की गई सामग्री को

May 21, 2026 - 21:50
 0  5
Sitapur : कसमंडा ब्लॉक की दो पंचायतों में विकास कार्यों की जांच करने पहुंचे जिलाधिकारी, खराब काम मिलने पर जेई को लगाई फटकार
Sitapur : कसमंडा ब्लॉक की दो पंचायतों में विकास कार्यों की जांच करने पहुंचे जिलाधिकारी, खराब काम मिलने पर जेई को लगाई फटकार

Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर

सीतापुर जिले के कसमंडा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत हरदीपुर और गोविंदापुर में चल रहे विकास कार्यों का जिलाधिकारी डॉक्टर राजा गणपति आर ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की असलियत और उनकी गुणवत्ता को परखा। जांच में कई कमियां सामने आने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और मौके पर मौजूद जिम्मेदार अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।

जिलाधिकारी सबसे पहले हरदीपुर गांव पहुंचे। वहां उन्होंने प्राथमिक विद्यालय के संपर्क मार्ग पर हुए सड़क निर्माण के काम को देखा। सड़क कितनी मजबूत बनी है, यह जांचने के लिए उन्होंने मौके पर ही सड़क खुदवाकर उसमें इस्तेमाल की गई सामग्री को देखा। सड़क के किनारों पर मिट्टी की पटरी (बर्म) न बनी होने पर उन्होंने सख्त रवैया अपनाया और जिला पंचायत के जूनियर इंजीनियर (जेई) को तुरंत सही तरीके से पटरी का निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए।

इसके बाद जिलाधिकारी का काफिला गोविंदापुर गांव पहुंचा। वहां उन्होंने गोविंदापुर से जिंद बाबा होते हुए जंगली दास बाबा की कुटी तक बिछाए जा रहे खड़ंजे के काम को देखा। जांच के दौरान खड़ंजे में लगी ईंटें और काम का तरीका तय मानकों के हिसाब से सही नहीं पाया गया। इस पर जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित जेई को निर्देश दिए कि इस खराब खड़ंजे को तुरंत उखाड़ा जाए और इसकी जगह दोबारा सही तरीके से नया खड़ंजा बनाया जाए। जिलाधिकारी ने साफ तौर पर कहा कि विकास के कामों में ढिलाई और सरकारी पैसे की बर्बादी को बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आगे से जो भी खराब काम करेगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Saharanpur : प्रस्तावित गन्ना नियंत्रण आदेश से मिल मालिकों को लाभ और किसानों की अनदेखी का आरोप- भगत सिंह वर्मा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow