Sitapur : महमूदाबाद के चुनका चौराहे पर खराब पड़ा वाटर कूलर बढ़ा रहा राहगीरों की मुसीबत
चुनका चौराहे से रोज गुजरने वाले यात्रियों, स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने बताया कि चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान में प्यास बुझाने के लिए उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। दोपहर के समय सफर करने वाले लोगों के लिए स्थिति
Report : संदीप चौरसिया INA NEWS सीतापुर
सीतापुर के महमूदाबाद क्षेत्र के अंतर्गत चुनका चौराहे पर लगा वाटर कूलर भीषण गर्मी के बीच सफेद हाथी साबित हो रहा है। हालत यह है कि राहगीरों को ठंडा पानी मिलना तो दूर, इस मशीन से कई दिनों से सामान्य पानी की एक बूंद भी नहीं टपक रही है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, इस वाटर कूलर का उद्घाटन भाजपा विधायक आशा मौर्या ने जनता को राहत पहुँचाने के लिए किया था। शुरुआती कुछ दिनों तक तो व्यवस्था ठीक रही, लेकिन देखरेख के अभाव में यह मशीन जल्द ही खराब हो गई और अब केवल प्रदर्शन की वस्तु बनकर रह गई है।
चुनका चौराहे से रोज गुजरने वाले यात्रियों, स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने बताया कि चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान में प्यास बुझाने के लिए उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। दोपहर के समय सफर करने वाले लोगों के लिए स्थिति और भी कष्टदायक हो जाती है। स्थानीय लोगों ने विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों से इस खराब पड़े वाटर कूलर की तुरंत मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसे जल्द ठीक नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में पानी की समस्या और भी विकराल रूप ले सकती है।
You May Read : Hardoi : प्रेमिका ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, मुकदमा दर्ज
What's Your Reaction?


