Bazpur Water Crisis: बाजपुर में गहराया पेयजल संकट, प्रमोद राजहंस ने नेताओं से राजनीति से ऊपर उठकर समाधान तलाशने की अपील की

Bazpur Water Crisis: बाजपुर क्षेत्र में पीने के पानी की भारी किल्लत हो गई है। नया सवेरा समिति के अध्यक्ष प्रमोद राजहंस ने नेताओं से समाधान की अपील की है।

By INA News Desk
Jun 30, 2026 - 14:44
51 Views
Bazpur Water Crisis: बाजपुर में गहराया पेयजल संकट, प्रमोद राजहंस ने नेताओं से राजनीति से ऊपर उठकर समाधान तलाशने की अपील की
नया सवेरा समिति के अध्यक्ष प्रमोद राजहंस
Advertisement
Advertisement

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

बाजपुर क्षेत्र में पीने के पानी का संकट लगातार गहराता जा रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नया सवेरा समिति के अध्यक्ष प्रमोद राजहंस ने क्षेत्र की इस बुनियादी और गंभीर समस्या को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने सत्ता पक्ष और विपक्ष सहित सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से हाथ जोड़कर भावुक अपील की है कि वे राजनीति और आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर इस गंभीर स्थिति पर ध्यान दें। प्रमोद राजहंस ने कहा कि पानी जीवन की प्राथमिक आवश्यकता है और इस समय क्षेत्र की जनता पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रही है, जो बेहद चिंताजनक है।

प्रमोद राजहंस ने स्थिति को बयां करते हुए कहा कि पानी की इतनी भीषण कमी हो गई है कि लोगों को रोजमर्रा के इस्तेमाल और पीने के लिए भी जरूरी पानी नसीब नहीं हो पा रहा है। इस घोर संकट के कारण आम लोग बेहद परेशान हैं और बाजार से महंगे दामों पर पानी के कैंपर खरीदने को मजबूर हैं। पानी खरीदने की इस मजबूरी ने गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर बड़ा आर्थिक बोझ डाल दिया है, जिससे उनकी जेब ढीली हो रही है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या कोई नेता इस गंभीर लोकहित के मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर उठाएगा और परेशान जनता की आवाज बनेगा। उन्होंने सभी नेताओं से आग्रह किया कि इस समस्या का कोई पक्का और स्थाई इलाज ढूंढा जाए ताकि हर घर तक साफ और स्वच्छ पेयजल आसानी से पहुंच सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement