Deoband : भीषण गर्मी में पानी की किल्लत दूर करने के लिए नगर पालिका ने ट्यूबवेलों पर लगवाए नए जनरेटर
जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मोहल्ला नेचलगढ़, किला, शम्बरशेर (भायला रोड) और एचएवी इंटर कॉलेज के पास स्थित ट्यूबवेलों पर ये जनरेटर स्थापित किए गए हैं। अब बिजली गुल होने पर भी इन क्षेत्रों में बिना किसी रुकावट के पानी मिलता
देवबंद में भीषण गर्मी के दौरान पीने के पानी की समस्या से परेशान लोगों को राहत देने के लिए नगर पालिका ने ठोस कदम उठाया है। पालिका प्रशासन ने शहर के विभिन्न हिस्सों में स्थित ट्यूबवेलों पर नए जनरेटर लगवाए हैं ताकि बिजली कटने के बाद भी पानी की सप्लाई न रुके। पालिकाध्यक्ष विपिन गर्ग के अनुसार, गर्मी के कारण लो-वोल्टेज और बिजली की अघोषित कटौती से पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही थी।
जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मोहल्ला नेचलगढ़, किला, शम्बरशेर (भायला रोड) और एचएवी इंटर कॉलेज के पास स्थित ट्यूबवेलों पर ये जनरेटर स्थापित किए गए हैं। अब बिजली गुल होने पर भी इन क्षेत्रों में बिना किसी रुकावट के पानी मिलता रहेगा। मोहल्ला नेचलगढ़ के सभासद प्रतिनिधि शराफत मलिक ने पालिका प्रशासन के इस निर्णय की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे स्थानीय निवासियों को पानी की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।
Also Click : Saharanpur : बिहारीगढ़ पुलिस ने 22 मुकदमों के आरोपी जिलाबदर अपराधी को किया गिरफ्तार
What's Your Reaction?









