Deoband : चार दिन से युवक को हिरासत में रखने पर ग्रामीणों का हंगामा, पुलिस ने हथियार बरामदगी दिखा किया चालान

पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह और क्षेत्रीय करणी सेना के प्रदेश प्रभारी सुरेंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों पर युवक को गलत तरीके से कैद में रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चार दिन बीत जाने के बाद भी परिवार

Apr 30, 2026 - 21:09
 0  2
Deoband : चार दिन से युवक को हिरासत में रखने पर ग्रामीणों का हंगामा, पुलिस ने हथियार बरामदगी दिखा किया चालान
Deoband : चार दिन से युवक को हिरासत में रखने पर ग्रामीणों का हंगामा, पुलिस ने हथियार बरामदगी दिखा किया चालान

देवबंद के रणखंडी गांव के एक युवक को एसओजी द्वारा चार दिनों तक अपनी कस्टडी में रखने के मामले ने तूल पकड़ लिया। बुधवार रात ग्रामीणों का गुस्सा उस समय फूट पड़ा जब बिना किसी स्पष्ट कारण के युवक को थाने में रखा गया। इसके विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और पुलिस परिसर में ही धरने पर बैठ गए।

पूर्व ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह और क्षेत्रीय करणी सेना के प्रदेश प्रभारी सुरेंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों पर युवक को गलत तरीके से कैद में रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चार दिन बीत जाने के बाद भी परिवार को यह नहीं बताया गया कि युवक को किस अपराध में पकड़ा गया है। परिजनों का आरोप था कि पुलिस ने उसे अवैध तरीके से रखा हुआ है। उनकी मांग थी कि यदि युवक ने अपराध किया है तो उसका चालान किया जाए, अन्यथा उसे तुरंत छोड़ा जाए।

विवाद बढ़ता देख एसपी देहात मयंक पाठक भी कोतवाली पहुंचे और ग्रामीणों को समझाते हुए सही कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद पुलिस ने रणखंडी निवासी रवि का चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी को मंगलौर रोड पुलिस चौकी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दावा किया है कि उसके पास से दो पिस्टल और एक तमंचा मिला है।

Also Click : Saharanpur : बिहारीगढ़ पुलिस ने 22 मुकदमों के आरोपी जिलाबदर अपराधी को किया गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow