Hardoi: गौ सम्मान आह्वान अभियान की गूंज हरदोई में, गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग।
हरदोई में सोमवार को गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौभक्तों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए गौमाता के सम्मान और संरक्षण की
हरदोई में सोमवार को गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत गौभक्तों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए गौमाता के सम्मान और संरक्षण की मांग उठाई। शहर के रामजानकी मंदिर में आरती व पूजन के बाद गौभक्तों ने भजन-कीर्तन करते हुए रैली निकाली, जो सदर तहसील पहुंचकर समाप्त हुई। यहां तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग की गई।
गौभक्त दिव्यांशी सैनी ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि भारतीय परंपरा में गोवंश का संस्कृति, संस्कार और जीवनशैली में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वर्तमान में गोवंश की दयनीय स्थिति को देखते हुए देशभर के संतों और गौभक्तों द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न जिलों और तहसीलों से प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजे जा रहे हैं।
ज्ञापन में प्रमुख मांगें रखते हुए कहा गया कि गोवंश को उचित संरक्षण, चिकित्सा सुविधा, अनुसंधान और सरकारी अनुदान मिले। साथ ही गौहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध, अवैध कत्लखानों को बंद कराने और गौशालाओं की स्थिति सुधारने की मांग भी की गई। गौभक्तों ने गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने पर जोर देते हुए कहा कि इससे गोवंश के संरक्षण को मजबूती मिलेगी।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में गोवंश बीमारी, दुर्घटनाओं, कत्लखानों और गौशालाओं में भोजन-पानी की कमी के कारण दम तोड़ रहे हैं, जो चिंता का विषय है। गौभक्तों ने इसे गंभीर मानवीय और सामाजिक समस्या बताते हुए आम नागरिकों से भी गोवंश की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की।
इस दौरान मातृ शक्ति की प्रतिनिधि के रूप में दिव्यांशी सैनी, मृत्युंजया प्रतिभा, वैष्णवी, प्राची सहित विनीत गुप्ता, अनुप गुप्ता, संजीव गुप्ता, भवानी शर्मा, आकाश पंडित, अभि शर्मा, नृपेंद्र सिंह, गौरव भदौरिया और अशोक सिंह समेत बड़ी संख्या में गौभक्त मौजूद रहे।
Also Read- Agra: विश्व पुस्तक दिवस पर आगरा में सजा भव्य साहित्य महोत्सव, कवियों ने बांधा समां.
What's Your Reaction?









