Sambhal: PM मोदी के उद्घाटन से पहले अलर्ट मोड में सम्भल, गंगा एक्सप्रेसवे पर कड़ी सुरक्षा—हर पॉइंट पर पुलिस तैनात। 

जनपद सम्भल में 29 अप्रैल को प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री

Apr 27, 2026 - 15:54
79 Views
Sambhal: PM मोदी के उद्घाटन से पहले अलर्ट मोड में सम्भल, गंगा एक्सप्रेसवे पर कड़ी सुरक्षा—हर पॉइंट पर पुलिस तैनात। 
PM मोदी के उद्घाटन से पहले अलर्ट मोड में सम्भल, गंगा एक्सप्रेसवे पर कड़ी सुरक्षा—हर पॉइंट पर पुलिस तैनात। 

उवैस दानिश, सम्भल 

जनपद सम्भल में 29 अप्रैल को प्रस्तावित गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा होने वाले इस भव्य उद्घाटन कार्यक्रम के मद्देनजर एक्सप्रेसवे की सुरक्षा व्यवस्था को अभूतपूर्व रूप से मजबूत कर दिया गया है।

गंगा एक्सप्रेसवे के खिरनी और बहजोई समेत प्रमुख प्वाइंट्स पर भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। हर आने-जाने वाले वाहन और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि उद्घाटन के दौरान किसी भी तरह की चूक की गुंजाइश न रहे। पुलिस प्रशासन के साथ-साथ यातायात पुलिस भी पूरी तरह सक्रिय है और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्लान लागू किया गया है। वहीं, स्थानीय लोगों में भी इस ऐतिहासिक पल को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे कई स्थानों पर पंडाल लगाए जा रहे हैं, जहां आमजन प्रधानमंत्री के उद्घाटन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देख सकेंगे। गौरतलब है कि गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण से सम्भल जिले के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। खासतौर पर खिरनी क्षेत्र में प्रस्तावित औद्योगिक गलियारा रोजगार और निवेश के नए अवसर पैदा करेगा। फिलहाल, उद्घाटन से पहले सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू पर नजर बनाए हुए हैं, ताकि यह ऐतिहासिक कार्यक्रम पूरी तरह सुरक्षित और सफल हो सके।

Also Read- Sambhal: 'गौवंश को मिले राष्ट्रमाता का दर्जा, हत्या पर हो फांसी” - भोले सिंह त्यागी की सरकार से बड़ी मांग।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow