Sambhal: बीजेपी को खदेड़ेंगे, अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे - सम्भल में गरजे भीम आर्मी प्रमुख विनय रतन सिंह

सम्भल दौरे पर पहुंचे विनय रतन सिंह ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान बड़ा राजनीतिक संदेश दिया। उन्होंने साफ कहा कि आगामी

By INA News Desk
Apr 27, 2026 - 15:48
133 Views
Sambhal: बीजेपी को खदेड़ेंगे, अधिकारों की लड़ाई लड़ेंगे - सम्भल में गरजे भीम आर्मी प्रमुख विनय रतन सिंह
विनय रतन सिंह, राष्ट्रीय अध्यक्ष भीम आर्मी

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल दौरे पर पहुंचे विनय रतन सिंह ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान बड़ा राजनीतिक संदेश दिया। उन्होंने साफ कहा कि आगामी चुनाव पूरी मजबूती से लड़ा जाएगा और इस बार बीजेपी को क्षेत्र से बाहर करने का लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि भीम आर्मी की ताकत उसका कार्यकर्ता है और उन्हीं के दम पर संगठन और राजनीति आगे बढ़ रही है। राजनीतिक बयानबाजी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने अरविंद केजरीवाल के ईडी-सीबीआई वाले बयान पर कहा कि गरीब, मजदूर और किसानों के लोगों को इन एजेंसियों से डर नहीं लगता। साथ ही उन्होंने इशारों में कहा कि अगर किसी पर कार्रवाई हो रही है तो उसके पीछे कारण भी हो सकता है। बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने महिला आरक्षण बिल का मुद्दा उठाया और आरोप लगाया कि सरकार केवल अपने हित के मुताबिक फैसले लेती है। उन्होंने कहा कि देश में असली लड़ाई गरीब, मजदूर और किसानों के अधिकारों की है, लेकिन जनता को धर्म के नाम पर उलझाया जा रहा है।

जनसंख्या और संघ से जुड़े बयान पर धीरेंद्र शास्त्री को निशाने पर लेते हुए उन्होंने तंज कसा कि ऐसे बयान समाज को बांटने वाले हैं, जबकि असली जरूरत शिक्षा और रोजगार पर ध्यान देने की है। वहीं राहुल गांधी पर दिए गए विवादित बयान को लेकर उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा लोकतंत्र को कमजोर करती है और देश की छवि खराब करती है। 2027 के चुनाव को लेकर उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है और बीजेपी-आरएसएस को छोड़कर सभी दलों के लिए गठबंधन के दरवाजे खुले हैं। अंत में उन्होंने हिंदू-मुस्लिम राजनीति पर कहा कि देश को धर्म नहीं, बल्कि “हम भारत के लोग” की भावना से आगे बढ़ना होगा।

Also Read- Lucknow: जनता दर्शन में सख्त सीएम: हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं, तय समय में समाधान के निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow