Sambhal: भीम आर्मी का जोरदार प्रदर्शन, UGC बिल लागू करने की माँग को लेकर निकाली रैली। 

सम्भल में भीम आर्मी भारतीय एकता मिशन के बैनर तले आज एक जोरदार प्रदर्शन और रैली का आयोजन किया गया। संगठन के कार्यकर्ताओं

Feb 18, 2026 - 14:03
98 Views
Sambhal: भीम आर्मी का जोरदार प्रदर्शन, UGC बिल लागू करने की माँग को लेकर निकाली रैली। 
भीम आर्मी का जोरदार प्रदर्शन, UGC बिल लागू करने की माँग को लेकर निकाली रैली। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल में भीम आर्मी भारतीय एकता मिशन के बैनर तले आज एक जोरदार प्रदर्शन और रैली का आयोजन किया गया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने UGC बिल को शीघ्र लागू करने की माँग को लेकर चौधरी सराय से एसडीएम कोर्ट तक रैली निकाली। इस दौरान नारेबाजी के साथ प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।

रैली का नेतृत्व जिला संयोजक राजीव कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि University Grants Commission (UGC) बिल एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के अधिकारों, सम्मान और न्याय से जुड़ा हुआ है। उनका आरोप है कि इस बिल पर रोक लगने से दबे-कुचले वर्गों को आगे बढ़ने से रोका जा रहा है। यदि यह बिल लागू होता है तो शोषण और अत्याचार पर अंकुश लगेगा और वंचित समाज के लोग उच्च पदों तक पहुँच सकेंगे। राजीव कुमार ने प्रदर्शन का विरोध करने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ मनुवादी सोच के लोग नहीं चाहते कि दलित, पिछड़े और आदिवासी समाज के लोग आगे बढ़ें। उन्होंने स्पष्ट किया कि एससी-एसटी समाज कमजोर नहीं है और अपने अधिकारों के लिए न्यायपालिका और लोकतांत्रिक तरीकों से संघर्ष करता रहेगा। भीम आर्मी की ओर से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें UGC बिल को जल्द से जल्द लागू करने और उसे अनुसूची-9 में शामिल करने की माँग की गई। यह रैली चौधरी सराय से शुरू होकर एसडीएम कोर्ट तक पहुँची। प्रदर्शन के दौरान पुलिस-प्रशासन मुस्तैद रहा और स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण बनी रही।

Also Read- T20 विश्व कप में भारत की धमाकेदार जीत के बाद अमित शाह ने पाकिस्तान पर कसा तंज, योगी आदित्यनाथ समेत नेताओं ने दी प्रतिक्रिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow