Sambhal: दसवीं की हिंदी परीक्षा के बाद खिले चेहरे, छात्रों ने बताया आसान और पाठ्यक्रम से जुड़ा रहा प्रश्नपत्र। 

सम्भल में यूपी बोर्ड की दसवीं कक्षा की हिंदी परीक्षा संपन्न होने के बाद परीक्षा केंद्रों के बाहर छात्रों के चेहरे खिले नजर आए। उत्तर प्रदेश

Feb 18, 2026 - 14:57
77 Views
Sambhal: दसवीं की हिंदी परीक्षा के बाद खिले चेहरे, छात्रों ने बताया आसान और पाठ्यक्रम से जुड़ा रहा प्रश्नपत्र। 
दसवीं की हिंदी परीक्षा के बाद खिले चेहरे, छात्रों ने बताया आसान और पाठ्यक्रम से जुड़ा रहा प्रश्नपत्र। 

उवैस दानिश, सम्भल 

सम्भल में यूपी बोर्ड की दसवीं कक्षा की हिंदी परीक्षा संपन्न होने के बाद परीक्षा केंद्रों के बाहर छात्रों के चेहरे खिले नजर आए। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित इस परीक्षा को लेकर अधिकांश छात्र-छात्राओं ने राहत की सांस ली और प्रश्नपत्र को संतुलित व सरल बताया।

सम्भल के एस.बी.एस.एन. इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र से बाहर निकली छात्रा शलोनी ने बताया कि पेपर बहुत अच्छा था। उनके अनुसार प्रश्न आसान थे और जो पढ़ाया गया था, वही पूछा गया। शलोनी ने दावा किया कि उन्होंने लगभग 99 प्रतिशत पेपर हल कर लिया है और अच्छे अंकों की उम्मीद है। हयातनगर की रहने वाली छात्रा झंकार ने भी परीक्षा को अच्छा बताया। उन्होंने कहा कि प्रश्न न तो बहुत आसान थे और न ही बहुत कठिन, बल्कि पढ़े हुए पाठ्यक्रम पर आधारित थे। झंकार के अनुसार उनका लगभग 60 से 70 प्रतिशत पेपर हुआ है और उन्हें भरोसा है कि अच्छे नंबर आएंगे। वहीं, मोहल्ला ठेर की छात्रा तानिया ने बताया कि हिंदी का प्रश्नपत्र बेहद आसान था और उनका पेपर बहुत अच्छा हुआ है। तानिया ने करीब 90 प्रतिशत अंक आने की उम्मीद जताई। छात्राओं की प्रतिक्रियाओं से साफ है कि हिंदी का प्रश्नपत्र पाठ्यक्रम के भीतर से ही तैयार किया गया था, जिससे नियमित अध्ययन करने वाले छात्रों को किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की ओर से कड़ी निगरानी और शांतिपूर्ण व्यवस्था देखने को मिली। कुल मिलाकर, पहले ही दिन की परीक्षा ने छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ाया है और आगे की परीक्षाओं को लेकर उनमें सकारात्मक माहौल बना हुआ है।

Also Read- Sambhal: कड़ी निगरानी में सम्भल में यूपी बोर्ड परीक्षाएं शुरू, नकल रोकने को फुलप्रूफ व्यवस्था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow