Sitapur News: सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने प्रथम स्थान पाकर नाम किया रोशन।

सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हेरा में आज हाई स्कूल परीक्षा 2025 के घोषित परिणाम में संस्था के छात्र रोशन त्रिपाठी ने 600 में से 551 अंक प्राप्त ...

By INA News Desk
Apr 25, 2025 - 20:19
104 Views
Sitapur News: सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने प्रथम स्थान पाकर नाम किया रोशन।

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया 

सीतापुर। सर्वोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हेरा में आज हाई स्कूल परीक्षा 2025 के घोषित परिणाम में संस्था के छात्र रोशन त्रिपाठी ने 600 में से 551 अंक प्राप्त कर संस्था का नाम रोशन कर दिया है । संस्था में कुल 52 पंजीकृत छात्रों में से 51 ने सफलता प्राप्त की है । इनमें से छह छात्रों ने 75 प्रतिशत से अधिक तथा 36 छात्रों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया है ।

Also Read- Sitapur News: मृतक परिवार को न्याय दिलाने के लिए ऐपजा संगठन ने की महत्वपूर्ण बैठक।

अंजलि ने 471 तथा शुभी शर्मा ने 466 अंक प्राप्त कर क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान पर रही । उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को प्रधानाचार्य द्वारा मिठाई खिलाकर उनका उत्साह वर्धन किया गया । तथा संस्था के समस्त अध्यापकों को इस उपलब्धि के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर संस्था के शिक्षक रजनीश वर्मा , संतोष विश्वकर्मा , इलियास खान,  विशाल श्रीवास्तव , शिवपूजन, आयुषी पांडेय , लिपिक नागेंद्र कुमार , कौशल कुमार , प्रदीप कुमार , तथा प्रधानाचार्य संजय कुमार बाजपेई उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow