Hardoi News: UP Board Result- 10वीं में आकृति तो 12वीं में हिबा बानो ने जिले में टॉप किया, देखें पूरी लिस्ट

12वीं में सौम्या सिंह ने 93.80, कोमल गुप्ता ने 93.40, शिवानी यादव ने 92.60, हंसिका सैनी ने 92.40, आस्था विश्वकर्मा ने 92, निखिल कुमार ने 91.20, शिवम गुप्ता ने 91, रचित पटेल ने...

Apr 25, 2025 - 21:57
89 Views
Hardoi News: UP Board Result- 10वीं में आकृति तो 12वीं में हिबा बानो ने जिले में टॉप किया, देखें पूरी लिस्ट

By INA News Hardoi.

शुक्रवार को UP Board द्वारा प्रदेश में 10वीं व 12वीं का रिजल्ट घोषित किया गया। जिसमें कई छात्र-छात्राएं अब्बल अंकों से पास हुए तो कइयों को निराशा हाथ लगी। इस रिजल्ट में 10वीं की परीक्षा में मल्लावां पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज की छात्रा आकृति पटेल 97.33 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में टॉप किया तो वहीं 12वीं में श्री रामलाल सिंह पब्लिक स्कूल सदरपुर की छात्रा हिबा बानो ने 94.40 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में अब्बल सूची में पहला स्थान हासिल किया।इसके अलावा 10वीं में श्रेया राज ने 97.17, प्रतिभा पटेल ने 96.33, अर्पित कुमार ने 96, प्रियम मिश्रा ने 95.83, सिफ़ा अंजुम ने 95.83, मानस वर्मा ने 95.67, श्रेया सिंह ने 95.67, आर्यन पटेल ने 95.33, अंशिका देवी ने 95.33, अमन पाल, इश्का सिंह व वर्षा यादव ने 95.17, काजल देवी ने 95, अविरल ने 94.83 तथा सौरभ कुमार ने 94.83 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले की टॉप 10 लिस्ट में स्थान हासिल किया।12वीं में सौम्या सिंह ने 93.80, कोमल गुप्ता ने 93.40, शिवानी यादव ने 92.60, हंसिका सैनी ने 92.40, आस्था विश्वकर्मा ने 92, निखिल कुमार ने 91.20, शिवम गुप्ता ने 91, रचित पटेल ने 90.60, अंशिका पटेल ने 90.60, रिया पटेल ने 90.40 तथा योगेश कुमार ने 90.40 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप 10 में जगह बनाई।

Also Click: Hardoi News: हीटवेब के चलते परिषदीय विद्यालय 07:30 से 01:30 तक खुलेंगे

इस वर्ष हाईस्कूल में कुल 50,802 में से 46,408 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 41,587 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। कुल परिणाम 89.61% रहा जबकि जिले में इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए कुल 48,874 विद्यार्थियों में से कुल 32,950 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। जिसका कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 68.09 प्रतिशत रहा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow