Hardoi News: लडकी को भगा ले जाने का आरोप, पुलिस ने लडकी को बरामद कर अभियुक्त को हिरासत में लिया

स्थानीय पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही के धारा 64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गयी। थाना..

Apr 25, 2025 - 22:50
 0  64
Hardoi News: लडकी को भगा ले जाने का आरोप, पुलिस ने लडकी को बरामद कर अभियुक्त को हिरासत में लिया

By INA News Hardoi.

हरदोई पुलिस ने एक लडकी भगा ले जाने के आरोप में अभियुक्त को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, बीते वर्ष 17 दिसंबर को महिला ने थाना सुरसा पर तहरीर दी कि अभियुक्त आमीर पुत्र अनवर निवासी ग्राम जल्लामऊ थाना सुरसा जनपद हरदोई महिला की पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है तथा महिला के साथ गाली-गलौज की गयी। इस संबंध में महिला की तहरीर के आधार पर थाना सुरसा पर मुकदमा पंजीकृत किया गया।

Also Click: Hardoi News: बाइक और डंपर की भीषण टक्कर में मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत, परिजनों में चीख-पुकार मची

स्थानीय पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही के धारा 64(1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गयी। थाना सुरसा पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त आमीर पुत्र अनवर निवासी ग्राम जल्लामऊ थाना सुरसा जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया। वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow