Pahalgam Attack: परिवार से मेरा कोई संबंध नहीं, शुभम द्विवेदी की फैमिली से मिलने के सवाल पर अखिलेश यादव का बेतुका बयान, लोगों ने आड़े हाथ लिया
पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) गुरुवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौराैन उन्होंने यह साफ कर दिया है कि वो शुभम (Shubham) के परिवार से मिलने नहीं जाएंगे। म...
Ex CM Akhilesh Yadav on Pahalgam Attack.
पहलगाम (Pahalgam) के बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले में कानपुर के शुभम (Shubham) द्विवेदी की भी जान चली गई। वो अपनी शादी के बाद पत्नी संग कश्मीर घुमने गए थे। घटना के बाद से शुभम (Shubham) का परिवार सदमे में हैं। बुधवार को शुभम (Shubham) का अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी शुभम (Shubham) को श्रद्धांजलि देने कानपुर पहुंचे। परिवार से मुलाकात करना उनका ढाढ़स बंधाया। मगर सपा के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से जब शुभम (Shubham) द्विवेदी के घर जाने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने जो गैर जिम्मेदाराना जवाब दिया उसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। अब उनके बयान पर बवाल मचना तय है।
पत्रकारों ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से पूछा कि क्या वे शुभम (Shubham) के परिवार से मिलने जाएंगे, इस पर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा- 'हालांकि परिवार से मेरा कोई संबंध नहीं है। मैं अपनी पार्टी के लोगों से कहूंगा कि ऐसी घटना में जरूर पहुंचे। क्योंकि बीजेपी के लोग कई बार व्यवहार भी गलत करवा देते हैं दूसरों के साथ। कभी भी किसी को कार्यक्रम में बीजेपी अपमानित करवा देती है। इसलिए बहुत सावधान भी रहना चाहिए।' अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने आगे कहा- 'मुझे यह बात ऐसे खुलेआम नहीं बोलना चाहिए लेकिन आप लोगों (पत्रकार) ने सवाल पूछा है तो बता रहा हूं। बहुत पहले यूपी का मुख्यमंत्री रहते हुए मैं अलीगढ़ में एक फौजी के घर गया था।
Also Click: Pahalgam Attack: अभी हम ज़िंदा हैं.. प्लीज ऐसा मत करो, वायरल Video के बाद सामने आये कपल ने सच्चाई बयां की
मैं जिस कमरे में परिवार वालों से मिलने पहुंचा वहां पहले से RSS के लोग बैठे हुए थे। उन्होंने क्या करवाया था, आप पता लगवा लेना। जो फौजी शहीद हुआ था, वह मिलिट्री स्कूल से पढ़ा था। मिलिट्री स्कूल से मैं भी पढ़ा हुआ हूं पर जो हुआ आप पता लगवा लेना।' पूर्व CM और सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) गुरुवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने यह साफ कर दिया है कि वो शुभम (Shubham) के परिवार से मिलने नहीं जाएंगे। मगर नहीं जाने के पीछे जो वजह बताई है वो काफी हैरान कर देने वाला है।
"हालांकि परिवार से मेरा कोई संबंध नहीं हैं": पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी के घर जाने के सवाल पर अखिलेश यादव
— Shubham Shukla (@ShubhamShuklaMP) April 25, 2025
अखिलेश जी UP के पूर्व CM रह चुके हैं। इस दर्दनाक घटना पर भी इतना राजनीतिक गुड़ा-भागा? हद है------ pic.twitter.com/rGML5b3F5O
उन्होंने कहा कि बीजेपी वहां कुछ भी करा सकती है। इसलिए सावधान रहना जरूरी है। जब मैं मुख्यमंत्री था, तब एक फौजी के यहां गया था। उस कमरे में RSS के लोग बैठे हुए थे। उन्होंने जो क्या करवाया है याद है। बता दें गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहलगाम (Pahalgam) हमले में मारे गए शुभम (Shubham) द्विवेदी के परिवार से मुलाकात करने कानपुर पहुंचे। शुभम (Shubham) के आवास पहुंचकर CM योगी ने उनके परिवार के लोगों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।
इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि बहन बेटियों के सामने उनका सिंदूर जिसने उजाड़ा उससे बदला लिया जाएगा। योगी ने कहा PM मोदी ने आतंकियों को नेस्तनाबूद करने की शुरुआत कर दी है। पत्रकारों ने गुरुवार को सपा के मुखिया से सवाल किया CM योगी कानपुर गए, आप कब जाओगे ? इसके जवाब में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा, हालांकि शुभम (Shubham) के परिवार से मेरा कोई संबंध नहीं हैं लेकिन मैं अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं से कहूंगा कि जरूर वहां जाएं, कई बार बीजेपी के लोग व्यवहार भी गलत करवा देते हैं, बीजेपी के लोग अपमानित करवा देते हैं।
What's Your Reaction?