Hardoi News: हीटवेब के चलते परिषदीय विद्यालय 07:30 से 01:30 तक खुलेंगे

बच्चों की पढ़ाई सुबह 07:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी। इस बीच प्रार्थना व योगाभ्यास प्रातः 07:30 से 07:40 तक तथा मध्यावकाश सुबह 10:00 बजे से 10:15 तक कराया जाएगा..

Apr 25, 2025 - 00:33
42 Views
Hardoi News: हीटवेब के चलते परिषदीय विद्यालय 07:30 से 01:30 तक खुलेंगे
AI Image

By INA News Hardoi.

लगातार बढ़ रही गर्मी और हीटवेब के चलते जिला शिक्षा विभाग ने बच्चों को इसके प्रभाव से बचाव के मद्देनजर परिषदीय विद्यालयों का समय बदलने का आदेश जारी किया है।

BSA विजय प्रताप सिंह ने कहा है कि जिले में जितने भी परिषदीय विद्यालय हैं, गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने तक उनका समय सुबह 07:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक रहेगा। जिसमें बच्चों की पढ़ाई सुबह 07:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चलेगी।

Also Click: Hapur News: अवैध प्लॉटिंग के एवज में 10 अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया

इस बीच प्रार्थना व योगाभ्यास प्रातः 07:30 से 07:40 तक तथा मध्यावकाश सुबह 10:00 बजे से 10:15 तक कराया जाएगा। इसके अलावा सभी शिक्षक, अनुदेशक, शिक्षामित्र आदि स्कूलों में 07:30 बजे से 01:30 तक उपस्थित रहकर सभी कार्य पूर्ववत करेंगे।

जबकि मान्यता प्राप्त विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति यथोचित निर्णय लेने के लिए अधिकृत होगी। BSA विजय प्रताप सिंह ने कहा कि उक्त आदेश का पालन कड़ाई से किया जाना चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow