Hapur News: अवैध प्लॉटिंग के एवज में 10 अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया

उपरोक्त लोगों के ये अवैध निर्माण दिनेश नगर कॉलोनी, छिद्दापुरी, ग्राम पबला, पदला रोड, जीएस मेडिकल कॉलेज के सामने, बाल्मीकि चौक से जट्टपुरा व संदोंकड़ी...

By INA News Desk
Apr 25, 2025 - 00:30
133 Views
Hapur News: अवैध प्लॉटिंग के एवज में 10 अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया

By INA News Hapur.

हापुड़: जिले में अवैध प्लॉटिंग के एवज में 10 अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया है। हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण द्वारा निर्देश मिलने के बाद पुलिस बल की उपस्थिति में यह कार्यवाही की गई है।

इसमें रविकांत शर्मा, रमेश व मोहम्मद सज्जाद खान, इन्द्रराज, रोहताश, मोहम्मद शहजाद, विनोद कुमार, वासिफ अली, नदीम खान, सुनील कुमार, पवन कुमार, श्रीदेवी सिंह, हाजी हसन, शिव कुमार, हाजी शकील, पंकज सैनी, जगमोहन, आबिद, राशिद, हाजी आबिद मलिक के निर्माण शामिल हैं, जिन्हें मानचित्र स्वीकृत न होने पर बनवाये जाने पर ध्वस्त कर दिया गया।

Also Click: UP Board Result 2025: आज जारी हो रहा है 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, जानिए कि कैसे 6 तरीकों से चेक कर सकते हैं रिजल्ट

उपरोक्त लोगों के ये अवैध निर्माण दिनेश नगर कॉलोनी, छिद्दापुरी, ग्राम पबला, पदला रोड, जीएस मेडिकल कॉलेज के सामने, बाल्मीकि चौक से जट्टपुरा व संदोंकड़ी रोड दिनेश नगर पर बनाए गए थे।

इस दौरान सचल दल में प्रभारी प्रवर्तन सुभाष चंद्र चौबे, अवर अभियंता वीरेश कुमार राना सहित अन्य कर्मी मौजूद थे। प्राधिकरण ने निर्देशित किया है कि उपरोक्त कार्यवाही के बाद मानचित्र स्वीकृति लेने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू किया जा सकेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow