Sitapur News: मृतक परिवार को न्याय दिलाने के लिए ऐपजा संगठन ने की महत्वपूर्ण बैठक।

राघवेंद्र वाजपेई की दिन दहाड़े गोली मारकर अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई हत्या प्रकरण में पुलिस की लीपा पोती और फर्जी खुलासे...

Apr 25, 2025 - 18:15
81 Views
Sitapur News: मृतक परिवार को न्याय दिलाने के लिए ऐपजा संगठन ने की महत्वपूर्ण बैठक।

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया

मिश्रित / सीतापुर। बीते आठ मार्च को जनपद के महोली से दैनिक जागरण के संवाददाता राघवेंद्र वाजपेई की दिन दहाड़े गोली मारकर अज्ञात हमलावरों द्वारा की गई हत्या प्रकरण में पुलिस की लीपा पोती और फर्जी खुलासे पर कड़े तेवर का इजहार करते हुए आल इंडिया प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन संगठन (ऐप्जा) चेयरमैन रवीन्द्र मिश्रा द्वारा मृतक पत्रकार के परिवार को पचास लाख रुपए की आर्थिक सहायता और पत्नी को जीविकोपार्जन हेतु सरकारी नौकरी के साथ ही सीबीआई जांच आदि  की मांग को लेकर परशुराम जयंती के शुभ अवसर पर 29 अप्रैल को जिले के कलेक्ट्रेट परिसर में विकास भवन के सामने अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की है । जिसमें जनपद के किसान संगठन , ब्राह्मण संगठनों के साथ ही अधिवक्ताओं और व्यापारियों से  पत्रकार परिवार को न्याय दिलाने की छेड़े जाने वाले संघर्ष सहयोग करने की अपील की है।

जिसको लेकर संगठन के कोआर्डिनेटर अनुराग सारथी प्रदेश के विभिन्न जनपदों तहसीलों आदि का दौरा करके पत्रकार साथियों से कार्यक्रम में शिरकत करके मृतक पत्रकार के परिवार को न्याय दिलाने की अपील कर रहे हैं । इसी क्रम में वीते बृहस्पतिवार को श्री सारथी ने मिश्रित स्थित डाक बंगला परिसर में संगठन से जुड़े पत्रकारों की बैठक करके उनसे धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में भरपूर सहयोग करने की अपील की है ।

Also Read- UP Board Result 2025: मात्र 43 दिन में घोषित हुए यूपी बोर्ड के परिणाम- बेटियों ने फिर मारी बाजी, बेटियों का उत्तीर्ण प्रतिशत बेटों से अधिक- सीएम

इस अवसर पर पत्रकार क्रमशः पीएन  शुक्ला, पूर्णेन्द्र मिश्र, विमल मिश्रा, आलोक वर्मा, कौशलेंद्र त्रिपाठी, संदीप चौरसिया, ओमप्रकाश मिश्रा, शैलेश त्रिपाठी, अभिषेक अवस्थी, शुभम शुक्ला, शुभम दीक्षित, अभिषेक मिश्रा, ज्ञानेंद्र सिंह, आदि पत्रकारों के साथ ही संगठन के तहसील अध्यक्ष आलोक शुक्ल ने जहां मृतक पत्रकार को न्याय दिलाने के लिए आहुत संघर्ष में भरपूर सहयोग करने के साथ ही अधिकाधिक  सहयोग के साथ संगठन के आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने की हुंकार भरी हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow