Deoband News: इस्लामिया इंटर कॉलेज, देवबंद ने बोर्ड परीक्षा में रचा इतिहास। 

इस्लामिया इंटर कॉलेज ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं में शानदार सफलता .... रिजल्ट 2025 यूपी बोर्ड

By INA News Desk
Apr 25, 2025 - 18:22
141 Views
Deoband News: इस्लामिया इंटर कॉलेज, देवबंद ने बोर्ड परीक्षा में रचा इतिहास। 
Advertisement
Advertisement

देवबंद: इस्लामिया इंटर कॉलेज ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं में शानदार सफलता प्राप्त की है। सत्र 2024-25 के हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा परिणाम में कॉलेज का सफलता प्रतिशत 98% रहा,जबकि इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा में यह 94% रहा। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है,बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए भी प्रेरणादायक है।

कॉलेज के प्रधानाचार्य अरशद ज़मा ने बताया कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने यह भी बताया कि इस वर्ष कई छात्रों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है और विज्ञान,कला व वाणिज्य तीनों संकायों में उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं।

Also Read- UP Board Result 2025: मात्र 43 दिन में घोषित हुए यूपी बोर्ड के परिणाम- बेटियों ने फिर मारी बाजी, बेटियों का उत्तीर्ण प्रतिशत बेटों से अधिक- सीएम

कॉलेज के प्रबंधक रिज़वान उल हक़ एडवोकेट ने भी इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय परिवार को बधाई दी और कहा कि इस्लामिया इंटर कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। उन्होंने यह विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में यह संस्था और भी ऊँचाइयों को छुएगी। विद्यालय प्रबंधन समिति ने सभी छात्रों,शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी है और आशा जताई है कि इसी प्रकार भविष्य में भी उत्कृष्ट परिणाम आते रहेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement