Deoband News: इस्लामिया इंटर कॉलेज में हुआ मेधावियों का सम्मान, हाईस्कूल में विद्यालय टॉप करने वाले मोहम्मद अरहम को मिला विशेष सम्मान। 

हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य अरशद जमा ने बताया कि इंटरमीडिएट की परीक्षा में ....

By INA News Desk
May 2, 2025 - 20:41
63 Views
Deoband News: इस्लामिया इंटर कॉलेज में हुआ मेधावियों का सम्मान, हाईस्कूल में विद्यालय टॉप करने वाले मोहम्मद अरहम को मिला विशेष सम्मान। 

देवबंद। इस्लामिया इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त कर स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। शुक्रवार को आयोजित समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य अरशद जमा ने बताया कि इंटरमीडिएट की परीक्षा में जोया ने 81.2 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान, अलीना 80.4 प्रतिशत अंक लेकर द्वितीय स्थान और वलिया ने 78.6 अंक हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह हाईस्कूल में मोहम्मद अरहम ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया। जिसे विशेष सम्मान से नवाजा गया।

Also Read- Deoband News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई राजेश की हत्या की पुष्टि, गला दबाकर मारा।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय हे बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए भी प्रेरणादायक है। कॉलेज के प्रबंधक रिजवानुलहक ने कहा कि इस ऐतिहासिक सफलता पर विद्यालय परिवार बधाई का पात्र है। कहा कि इस वर्ष इंटरमीडिएट का परीक्षाफल 94 प्रतिशत और हाईस्कूल का परीक्षाफल 98 फीसदी रहा। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow