Deoband News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई राजेश की हत्या की पुष्टि, गला दबाकर मारा। 

एक मई को जडौदा जट्ट गांव में पेड़ पर फंदे से लटका मिला था राजेश का शव, पैर बंधे थे...

May 2, 2025 - 20:30
50 Views
Deoband News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई राजेश की हत्या की पुष्टि, गला दबाकर मारा। 

देवबंद। कोतवाली क्षेत्र के जड़ौदा जट्ट गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में राजेश का शव खेत में फंदे पर लटका मिला था। शुक्रवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी हत्या की पुष्टि हुई है। गला दबाकर उसे मारा गया और बाद में शव को फंदे से लटका गया। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने खुलासे के लिए एसओजी और सर्विलांस समेत पांच टीमों का गठन किया है।

बता दें, कि बृहस्पतिवार को जडौदा जट्ट गांव निवासी राजेश (42) खेत में पानी चलाने गया था। बाद में उसका शव प्रदीप राणा के खेत में एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। उसके दोनों पैर भी बंधे हुए थे। जिसको लेकर परिवार के लोगों ने उसकी हत्या की आशंका जताई थी। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने गांव पहुंच कर घटनास्थल की जांच की थी।

Also Read- UP News: परिषदीय स्कूलों को अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतिभाओं की नर्सरी बनाएगी योगी सरकार।

जबकि शव को मोर्चरी भिजवा दिया था। देर रात राजेश का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा तो भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के साथ ही गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था। उनकी मांग थी कि पुलिस पहले राजेश के हत्यारे को गिरफ्तार किया जाए। एसडीएम युवराज सिंह और सीओ रविकांत पाराशर के काफी देर समझाने के बाद ग्रामीण उचित कार्रवाई के आश्वासन पर शांत हुए।

खुलासे के लिए लगाई गईं पांच टीमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राजेश की हत्या गला दबाकर करना आया है। खुलासे के लिए एसओजी और सर्विलांस समेत पांच टीमों को काम पर लगाया गया है। बिसरा को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। कुछ संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है।

सागर जैन, एसपी देहात, सहारनपुर।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow