Deoband News: पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में लापरवाही बरतने के आरोप में पिता पुत्र गिरफ्तार। 

पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के मामले में पुलिस ने फतेहपुर निवासी मृतक राहुल उर्फ काका की पत्नी की तहरीर पर तीन नामजद सहित ....

Apr 28, 2025 - 11:41
64 Views
Deoband News: पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में लापरवाही बरतने के आरोप में पिता पुत्र गिरफ्तार। 

देवबंद। पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के मामले में पुलिस ने फतेहपुर निवासी मृतक राहुल उर्फ काका की पत्नी की तहरीर पर तीन नामजद सहित चार लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कि थी। 

आज देवबंद पुलिस ने नगर निवासी पटाखा फैक्टरी मालिक और उसके दो पुत्रो को किया गिरफ्तार पुलिस द्वारा प्रेस नोट जारी कर बताया गया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर द्वारा उपरोक्त घटना का संज्ञान लेकर घटना में शामिल आरोपियों कि गिरफ्तारी हेतू दिशा निर्देश दिए गए थे आज मुखबिर कि सूचना पर देवबंद पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त में वांच्छित अभियुक्त फैक्ट्री के मालिक व उसके दो पुत्रो को पुलिस ने मुखबिर कि सूचना पर देवबंद बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष किया गया।

Also Read- Deoband News: लाइसेंसी पटाखा फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट, करीब तीन लोगों की हुई मौत।

प्रेस नोट में बताया गया गिरफ्तार किए गए अभियुक्त ने बताया पटाखा फैक्ट्री का लाईसेंस उसी के नाम है और उसके पुत्र भी उसके साथ फैक्ट्री में काम करते है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संजय राणा, हेड कांस्टेबल मोजिन्दर राणा, कास्टेबल उमेश कुमार, कास्टेबल मनोज कुमार मौजूद रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow