Deoband News: लाइसेंसी पटाखा फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट, करीब तीन लोगों की हुई मौत।

स्टेट हाईवे 59 पर गांव निहाल खेड़ी में चल रही पटाखा फैक्ट्री में हुए जोरदार धमाके से पूरा क्षेत्र दहल गया धमाका इतना जोरदार था की फैक्ट्री...

Apr 26, 2025 - 14:44
58 Views
Deoband News: लाइसेंसी पटाखा फैक्ट्री में भयंकर विस्फोट, करीब तीन लोगों की हुई मौत।

देवबंद: स्टेट हाईवे 59 पर गांव निहाल खेड़ी में चल रही पटाखा फैक्ट्री में हुए जोरदार धमाके से पूरा क्षेत्र दहल गया धमाका इतना जोरदार था की फैक्ट्री की दीवारें धराशाही हो गई जिससे 100 मीटर तक लाशों के अवशेष पड़े हुए दिखाई दिए। घटना से गुस्साई ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगा दिया  जनपद के आलाधिकारी मौके पर मौजूद है बताया जा रहा है कि सुबह करीब 6-7 बजे के करीब निहाल खेड़ी गांव में ईगल फायरवर्कस के नाम से चल रही पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हो गया धमाका इतना जोरदार था कि कई किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनाई दी मौके पर पहुचे ग्रामीणो की फैक्ट्री का नजारा देखकर होश उड़ गए। 

जगह जगह पर फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों के अवशेष पड़े हुए थे उक्त घटना से आक्रोशित ग्रामीण ने हाईवे पर जाम लगा दिया कई किलोमीटर के जाम में सैकड़ो वहान फंसे गए। डीएम मनीष बंसल एस एसपी रोहित सिंह साजवान समेत जनपद के सभी थानो की फोर्स मौके पर पहुची।

Also Read- Yogi govt sets comprehensive framework for timely completion of roads, bridges, and infrastructure projects in UP

उक्त घटना के बारे में जानकारी देते हुए डीएम मनीष बंसल ने बताया कि सुबह 6:30 की यह घटना है यहां पर एक लाइसेंसी पटाखे की फैक्ट्री चल रही थी जिसमे  एक जोरदार धमाका हुआ जैसे ही धमाके की सूचना मिली तो तत्काल यहां पर पुलिस और प्रशासन के लोग आए।

फॉरेंसिक टीम मौक पर है और जांच कर रही है उन्होंने बताया जो यहां पर गांव के आसपास के लोग हैं उनमें आक्रोश है उनसे बात की जा रही है डीएम ने बताया तीन लोगों के मरने की सूचना उनके पास है कुछ लोग मामूली घायल है वहीं पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में भी लिया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow