Sitapur News: तेज आंधी और तूफान में गिरी दीवार से एक महिला की हुई दर्दनाक मौत। 

गाँव में उस समय हड़कंप मच गया जब तेज हवा और बारिश में गांव के मकान पे पड़े छप्पर सहित पक्की दीवार एक महिला के ऊपर गिर ...

Apr 19, 2025 - 19:39
88 Views
Sitapur News: तेज आंधी और तूफान में गिरी दीवार से एक महिला की हुई दर्दनाक मौत। 

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया 

मिश्रिख / सीतापुर। गाँव में उस समय हड़कंप मच गया जब तेज हवा और बारिश में गांव के मकान पे पड़े छप्पर सहित पक्की दीवार एक महिला के ऊपर गिर गयी और उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। जानकारी के अनुशार तहसील मिश्रिख क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत माडर के एक मजरा ढेडुवा गाँव में बीती रात तेज आंधी के साथ बारिस होने से छप्पर सहित पक्की दीवार गिर गयी जिसके नीचे दबने से एक रिंकी नामक महिला 34 वर्ष की मौत हो गयी। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

Also Read- Hardoi News: जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी- तत्काल उपायुक्त मनरेगा व बीडीओ को 10 दिन में मजदूरी दिलाने के निर्देश दिए।

बताया जा रहा है कि मृतक महिला के तीन बच्चे है। जिसमें एक लड़का और दो लड़किया भी है। आज सुबह जानकारी पर पहुँचे पुलिस कर्मियों और राजस्व कर्म चारियों ने मौके पर पहुँच कर जाँच पड़ताल की जिसके बाद पंचायत नामा भरकर शव को पोस्ट मार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। छेत्रीय लेखपाल आलोक तिवारी ने बताया जाँच करके कार्यवाही की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow