Sitapur News: वरासत करने हेतु लेखपाल मांग रहा पांच हजार रुपए का सुविधा शुल्क। 

तहसील मिश्रित के ग्राम ढेडरहा निवासी राहुल पुत्र रामस्वरूप ने तहसील समांधान दिवस अधिकारी को एक शिकायती पत्र देकर ...

Apr 19, 2025 - 19:47
66 Views
Sitapur News: वरासत करने हेतु लेखपाल मांग रहा पांच हजार रुपए का सुविधा शुल्क। 

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया 

मिश्रित / सीतापुर। तहसील मिश्रित के ग्राम ढेडरहा निवासी राहुल पुत्र रामस्वरूप ने तहसील समांधान दिवस अधिकारी को एक शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है। कि उसके पिता रामस्वरूप का बीते 1 वर्ष पहले देहांत हो गया था । उनका खेत परगना औरंगाबाद के ग्राम रहिमाबाद में स्थित है। उसने खेत की वरासत हेतु अपने अभिलेख आनलाइन कराए थे।

Also Read- Sitapur News: तेज आंधी और तूफान में गिरी दीवार से एक महिला की हुई दर्दनाक मौत।

परंतु क्षेत्र में तैनात लेखपाल राजू यादव उससे वरासत करने हेतु 5000 रुपए का सुविधा शुल्क मांग रहे है । वह एक गरीब किसान है। लेखपाल को यह सुविधा शुल्क दे पाने में असमर्थ है। जिससे क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा उसकी वरासत नहीं की जा रही है। पीड़ित का आरोप है। कि  वरासत न हो पाने से उसका गन्ना सर्वे उसके नाम नहीं हो पा रहा है । और मिल फैक्ट्री द्वारा सट्टा भी नहीं बनाया जा रहा है। वह काफी परेशान है। इस लिए पीड़ित ने आज तहसील समांधान दिवस अधिकारी को मांमले का शिकायती पत्र देकर क्षेत्रीय लेखपाल के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow