Sitapur News: मनचले से तंग आकर युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। 

कस्बा मिश्रित के मोहल्ला सीताकुंड वार्ड नंबर 2 निवासी वारिस की पुत्री ने आज एक मनचले से तंग आकर रात में फांसी लगाकर...

By INA News Desk
Mar 27, 2025 - 18:51
150 Views
Sitapur News: मनचले से तंग आकर युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। 
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- संदीप चौरसिया 

मिश्रित / सीतापुर। कस्बा मिश्रित के मोहल्ला सीताकुंड वार्ड नंबर 2 निवासी वारिस की पुत्री ने आज एक मनचले से तंग आकर रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पीड़ित ने मांमले की तहरीर प्रभारी निरीक्षक को देकर आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग की है।

आपको बता दें कि कस्बा मिश्रित  के सीता कुंड वार्ड नंबर 2 निवासी वारिस की 20 वर्षीय पुत्री को मोहल्ला रामनगर निवासी एक मनचला युवक आए दिन  छेड़ता था। फोटो, वीडियो बनाकर उसको बदनाम करने की धमकी दे रहा था। जिससे उसने तंग आकर आज रात में अपने घर के बाहर खड़े यूके लिप्टिस के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है । सुबह जब घर के लोग सोकर जगे और पुत्री की तलाश की तो वह फांसी के फंदे से लटक रही थी । परिवारीजनों ने घटना की सूचना स्थानीय कोतवाली पुलिस को दी।

Also Read- MP Suicide Case: Army में नौकरी लगने के बाद कर ली आत्महत्या, 22 हजार के बदले मांगे डेढ़ लाख, मरने से पहले रोकर बनाया वीडियो

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्ट मार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया है। परिवारीजनों ने आरोपी के विरुद्ध नामजद लिखित तहरीर प्रभारी निरीक्षक को देकर आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। इस मांमले में प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह का कहना है। कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मांमले की जांच कराकर आरोपी के बिरुध्द सख्त कार्यवाही की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement