Prayagraj : माघ मेला में नृत्य नाटिका और ब्रज लोकगीतों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

कार्यक्रम की शुरुआत कृष्ण लीला पर आधारित नृत्य नाटिका से हुई। तरुण चोपड़ा और उनके साथी कलाकारों ने श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर उनकी विभिन्न लीलाओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत कि

By INA News Desk
Feb 4, 2026 - 23:49
37 Views
Prayagraj : माघ मेला में नृत्य नाटिका और ब्रज लोकगीतों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया
Prayagraj : माघ मेला में नृत्य नाटिका और ब्रज लोकगीतों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

प्रयागराज के माघ मेला क्षेत्र में उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र और संस्कार भारती के संयुक्त आयोजन में 'चलो मन गंगा-यमुना तीर' कार्यक्रम की सांस्कृतिक संध्या हुई। इस कार्यक्रम में नृत्य नाटिका, ब्रज की लोकधुनों और लोकनृत्यों ने दर्शकों को भक्ति, कला और लोक संस्कृति का अनोखा अनुभव कराया। कार्यक्रम की शुरुआत कृष्ण लीला पर आधारित नृत्य नाटिका से हुई। तरुण चोपड़ा और उनके साथी कलाकारों ने श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर उनकी विभिन्न लीलाओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। नाटिका में माखन चोरी, गोपियों के साथ रास, कालिया नाग मर्दन, फूलों की होली, मयूर नृत्य, लठमार होली और राधा-कृष्ण के प्रेम प्रसंग को भावपूर्ण नृत्य और अभिनय से दिखाया गया।

इसके बाद मथुरा से आए अरुण रावल और उनके दल ने ब्रज के प्रसिद्ध लोकगीत प्रस्तुत किए। 'रंगीली मनमोहन होरी रे', 'करियो करियो बेड़ापार', 'श्री गोवर्धन गिरधारी', 'हे महाकुंभ दरबार' और 'साधु-संतों को मेला है' जैसे गीतों पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं।

जटाशंकर और उनके दल ने चोलर लोकनृत्य पेश किया जिसने लोक परंपरा की जीवंत झलक दिखाई। हरिश्चंद्र पाण्डेय ने 'अच्युतम केशवम् राम दामोदरम्' और 'अवध में राम आए हैं' जैसे भजनों की सुरीली प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि प्रो. अखिलेश दुबे ने सभी कलाकारों को पौधा भेंट कर सम्मानित किया। केंद्र उपनिदेशक डॉ. आदित्य कुमार श्रीवास्तव और उपनिदेशक (कार्यक्रम) डॉ. मुकेश उपाध्याय भी मौजूद रहे। प्रभारी कार्यक्रम कृष्णमोहन द्विवेदी, कार्यक्रम अधिशासी मधुकांक मिश्रा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Also Click : Lucknow : योगी सरकार के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश फार्मा निवेश का बन रहा राष्ट्रीय हब

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement