कर्मचारी ही निकला साजिशकर्ता: मुरादाबाद में निर्यातक के अपहरण की बड़ी साजिश नाकाम, 5 आरोपी गिरफ्तार।
जिले में पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम तक पहुंचने से पहले ही विफल कर दिया। थाना मैनाठेर पुलिस और एसओजी
मुरादाबाद: जिले में पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम तक पहुंचने से पहले ही विफल कर दिया। थाना मैनाठेर पुलिस और एसओजी टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक निर्यातक के अपहरण की साजिश रच रहे 5 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इस पूरे मामले में चौंकाने वाली बात यह रही कि साजिश रचने वाला आरोपी निर्यातक की ही फर्म का कर्मचारी निकला।
यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में कटघर क्षेत्र के पंडित नगला निवासी इमरान मुख्य साजिशकर्ता है, जो निर्यातक याहया की लाकड़ी फाजलपुर स्थित फर्म में कार्यरत था। इमरान ने अपने चार साथियों—सारिक उर्फ लाला, जाने आलम, रिजवान उर्फ बड़ा और एक अन्य इमरान—के साथ मिलकर अपहरण की पूरी योजना बनाई थी।
???? तीन करोड़ फिरौती और हत्या की साजिश
पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी निर्यातक का अपहरण कर उनके परिवार से तीन करोड़ रुपये की फिरौती वसूलने की योजना बना चुके थे। इतना ही नहीं, फिरौती मिलने के बाद कारोबारी की हत्या कर शव को उत्तराखंड के जंगलों में ठिकाने लगाने की भी साजिश थी।
???? रेकी, फर्जी नंबर प्लेट और नए सिम का इस्तेमाल
आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए पूरी तैयारी कर ली थी। फर्जी नंबर प्लेट लगी कार, नए मोबाइल और सिम कार्ड खरीदे गए थे। साथ ही निर्यातक की रोजाना की गतिविधियों और आने-जाने के रास्तों की रेकी भी की जा रही थी।
???? हथियारों के साथ दबोचे गए आरोपी
एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि उमरी सब्जीपुर रोड पर संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से पिस्टल, तमंचे, कारतूस और चाकू बरामद हुए। इसके बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
???? पुलिस की इस कार्रवाई से एक बड़ी आपराधिक घटना टल गई और इलाके में सुरक्षा को लेकर लोगों ने राहत की सांस ली है।
Also Read- दृश्यम स्टाइल में प्लान्ड हत्या: पैसों के विवाद ने ली रिटायर्ड प्रोफेसर की जान।
What's Your Reaction?









