Moradabad: मुरादाबाद में जेपी नड्डा बोले: 2047 तक विकसित भारत देखेगी आज की युवा पीढ़ी।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री Jजेपी नड्डा शनिवार को Teerthanker Mahaveer University के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि
मुरादाबाद। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा शनिवार को Teerthanker Mahaveer University के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को डिग्रियां वितरित कीं और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि Narendra Modi के नेतृत्व में देश ने विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। आजादी के बाद जितना विकास अब हुआ है, उतना पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी बेहद खुशनसीब है, क्योंकि वही 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र के रूप में अपनी आंखों से देखेगी।
उन्होंने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि बदलाव का इंतजार करने के बजाय उन्हें उस बदलाव का हिस्सा बनकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। मोदी सरकार इंजीनियरिंग और मेडिकल क्षेत्र में मेधावी विद्यार्थियों के लिए कई सुविधाएं और अवसर उपलब्ध करा रही है।
जेपी नड्डा ने कहा कि छात्रों को उनकी मेहनत और संकल्प के कारण डिग्रियां मिल रही हैं और इसके साथ ही उनके जीवन में नए अवसरों के द्वार भी खुलेंगे। उन्होंने कहा कि छात्र अपने-अपने क्षेत्र में आगे बढ़कर समाज की सेवा करेंगे। यह उनकी तपस्या का परिणाम है, जिसमें उनके माता-पिता का भी बड़ा योगदान रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत के लक्ष्य के साथ लगातार कार्य कर रहे हैं। पिछले दस वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान से बढ़कर चौथे स्थान पर पहुंच गई है और देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। वर्तमान में भारत की अर्थव्यवस्था लगभग 7.4 प्रतिशत की दर से वृद्धि कर रही है।
केंद्रीय मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में हुए विस्तार का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि पहले देश में केवल 5 आईआईटी थे, जो अब बढ़कर 23 हो गए हैं। इसी तरह आईआईएम की संख्या भी एक से बढ़कर 21 हो गई है। वहीं, पहले देश में केवल एक एम्स था, जबकि पूर्व प्रधानमंत्री Atal Bihari Vajpayee के कार्यकाल में 6 एम्स बने और प्रधानमंत्री मोदी के शासन में 23 एम्स स्थापित किए गए हैं।
दीक्षांत समारोह में Brajesh Pathak, Suresh Khanna, Bhupendra Singh Chaudhary, विधायक रामवीर सिंह, रितेश गुप्ता, जयपाल सिंह व्यस्त, गोपाल अनजान, मेयर विनोद अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष गिरीश भांडुला तथा जिला अध्यक्ष आकाशपाल सहित शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Also Read- Lucknow: विकास और औद्योगिक प्रगति की नई ऊंचाईयों को छू रहा नए भारत का नया उत्तर प्रदेश- नन्दी
What's Your Reaction?









