Moradabad : मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के पास खंडहर में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

घटना राम तलैया चौकी क्षेत्र की है। खंडहर में युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने क्षेत्र को घेरा

Mar 9, 2026 - 22:41
59 Views
Moradabad : मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के पास खंडहर में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका
Moradabad : मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के पास खंडहर में युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

मुरादाबाद में रेलवे स्टेशन के पास एक पुराने खंडहर में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की खबर मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और हड़कंप मच गया। जीआरपी थाना पुलिस और स्थानीय पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

घटना राम तलैया चौकी क्षेत्र की है। खंडहर में युवक अचेत अवस्था में पड़ा मिला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने क्षेत्र को घेरा और फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

मृतक की पहचान सोनू पुत्र भागवत सिंह के रूप में हुई। वह संभल जिले के नखासा थाना क्षेत्र के हाथिम सराय होली चौक का निवासी था। पिछले करीब 10 साल से वह मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में पानी बेचता था और स्टेशन के आसपास ही रहता था। वह काशीराम क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था।

मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। छोटे भाई मोनू ने बताया कि वे चार भाई हैं और सोनू सबसे बड़ा था। किसी व्यक्ति के फोन पर सूचना मिलने के बाद वे मुरादाबाद आए। मोनू ने कहा कि भाई के गले पर निशान थे, इसलिए हत्या की आशंका है। उन्होंने गहन जांच की मांग की।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और लोगों से जानकारी ले रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। जांच जारी है।

Also Click : Hardoi : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस- उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने किया उत्साह का संचार, कहा- हमें खुशी है कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow