Hardoi : हरदोई में लापता डी फार्मा छात्र का शव गंगा नदी से बरामद, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

कुछ दिनों बाद ग्रामीणों ने कुसुमखोर पुल के पास गंगा नदी में एक शव बहते हुए देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव निकालकर शिनाख्त की, जो उपकार राजपूत की निकली। परिजनों को सू

Feb 16, 2026 - 22:02
49 Views
Hardoi : हरदोई में लापता डी फार्मा छात्र का शव गंगा नदी से बरामद, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया
Hardoi : हरदोई में लापता डी फार्मा छात्र का शव गंगा नदी से बरामद, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया

हरदोई के अरवल थाना क्षेत्र में पांच दिन से लापता डी फार्मा के छात्र का शव गंगा नदी में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को नदी से निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए एक युवक पर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार अरवल थाना क्षेत्र के खद्दीपुर चैन सिंह मजरा बेडीजोर निवासी 26 वर्षीय उपकार राजपूत पुत्र अरविंद कुमार डी फार्मा द्वितीय वर्ष का छात्र था। उसके भाई रामप्रकाश की बेडीजोर पुल पर टेंट की दुकान है। वह बैंक में खाता ठीक करने की बात कहकर घर से निकला था और उसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों में खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला तो अरवल थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।कुछ दिनों बाद ग्रामीणों ने कुसुमखोर पुल के पास गंगा नदी में एक शव बहते हुए देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव निकालकर शिनाख्त की, जो उपकार राजपूत की निकली। परिजनों को सूचना पर वे मौके पर पहुंचे और रो-पीट मचा दी। उपकार फतेहगढ़ से डी फार्मा की पढ़ाई कर रहा था और चार भाइयों में सबसे छोटा था। परिजनों ने थाना क्षेत्र के दिव्वापूरवा मजरा मस्तापुर गांव निवासी एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। अरवल थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

You May Read : Lucknow : PMFME योजना के कॉमन इनक्यूबेशन सेंटरों को प्रभावी बनाने के निर्देश, उत्पादन बढ़ाने व मशीनरी स्थापना में तेजी लाने के निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow