Lucknow : PMFME योजना के कॉमन इनक्यूबेशन सेंटरों को प्रभावी बनाने के निर्देश, उत्पादन बढ़ाने व मशीनरी स्थापना में तेजी लाने के निर्देश

कॉमन इन्क्यूबेशन सेन्टर्स से सम्बन्धित प्रधानाचार्य/खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे कॉमन इन्क्यूबेशन सेन्टर्स पर कार्य दिवसों में उपस्थित होकर समस्याओं का निस्ता

Feb 15, 2026 - 23:52
 0  4
Lucknow : PMFME योजना के कॉमन इनक्यूबेशन सेंटरों को प्रभावी बनाने के निर्देश, उत्पादन बढ़ाने व मशीनरी स्थापना में तेजी लाने के निर्देश
Lucknow : PMFME योजना के कॉमन इनक्यूबेशन सेंटरों को प्रभावी बनाने के निर्देश, उत्पादन बढ़ाने व मशीनरी स्थापना में तेजी लाने के निर्देश

स्थानीय प्रतिभा व स्वयं सहायता समूहों को जोड़कर आत्मनिर्भरता पर जोर

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिये है की पी एम एफ एम ई योजना के कॉमन इनक्यूबेशन सेंटर्स के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओ और पारंपरिक उद्योग को आधुनिक संसाधनों से सशक्त बनाकर, स्वयं सहायता समूहो की दीदियो की इन सेन्टरो से जोड़ते हुये आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की दिशा में मजबूती के साथ कदम बढ़ाना बढ़ायें। इस सेन्टर्स से न केवल उत्पादन क्षमता बढ़ाता है, बल्कि युवाओं व महिलाओ को आत्मनिर्भर बनाकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सुदृढ़ करता है। ज्ञातव्य है कि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा कौशाम्बी के डायट मैदान में प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के अन्तर्गत जनपद कौशाम्बी, अध्योध्या, बरेली व सहारनपुर में रू0-13.39 करोड़ की लागत से निर्मित कॉमन इन्क्यूवेशन सेन्टरों का उद्घाटन/लोकार्पण 01 फरवरी को किया गया है।

कॉमन इन्क्यूबेशन सेन्टर्स को प्रभावी व उपयोगी बनाये जाने के उद्देश्य से 13 फरवरी को अपर मुख्य सचिव, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उ०प्र० शासन की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सुक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन (पीएम एफएमई) योजना सम्पन्न बैठक मे कॉमन इन्क्यूबेशन सेन्टर्स के संचालन हेतु गहर विचार विमर्श किया गया, जनपद आगरा, अलीगढ़, बस्ती, झांसी, कानपुर देहात, लखनऊ एवं मिर्जापुर के प्रधानाचार्य/खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे एस०ए०डी०पी० द्वारा कामन इन्क्यूबेशन सेन्टर के विद्युतीकरण कार्य हेतु स्वीकृत धनराशि को अतिशीघ्र सम्बन्धित संस्था को धनराशि अवमुक्त कर विद्युत संयोजन/विद्युतीयकरण का कार्य कार्य करायें।

प्लांट मशीनरी आपूर्तिकर्ताओं को निदेर्शित किया गया कि वे आपूर्तित मशीनों की स्थापना कर ट्रायल रन अतिशीघ्र कराना सुनिश्चित करें। मै० शिवा इंजीनियर्स को एक सप्ताह के भीतर पेठे तथा मस्टर्ड प्रोसेसिंग लाईन्स आपूर्ति करने हेतु निर्देशित किया गया। ओ० एण्ड एम० एजेन्सी कौशाम्बी एवं अयोध्या द्वारा दुग्ध एवं बेकरी प्रोसेसिंग लाईनों के संचालन में बतायी गयी कठिनाइयो के निवारण हेतु सम्बन्धित आपूर्तिकर्ता फर्म को निर्देशित किया गया।

कॉमन इन्क्यूबेशन सेन्टर्स से सम्बन्धित प्रधानाचार्य/खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी को निर्देशित किया गया कि वे कॉमन इन्क्यूबेशन सेन्टर्स पर कार्य दिवसों में उपस्थित होकर समस्याओं का निस्तारण करें। ,मेरठ एवं वाराणसी के सेन्टरो के कार्यो को शीघ्र पूर्ण कराने लिए महत्वपूर्ण कार्यवाही की गयी।कॉमन इन्क्यूबेशन सेन्टर, कौशाम्बी, बरेली, अयोध्या एवं सहारनपुर के प्रधानाचार्य/खाद्य प्रसंस्करण अधिकारी एवं सम्बन्धित ओ०एण्डएम० एजेन्सी को निर्देशित किया गया कि वे प्रतिदिन उत्पादन करना सुनिश्चित करें तथा उत्पादन कार्यों से स्वयं सहायता समूह की दीदियों को जोड़ने का कार्य करें। राजकीय खाद्य प्रसंस्करण प्रौद्योगिकी संस्थान अंतर्गत महिला छात्रावास के निर्माण हेतु समस्त कार्यवाही शीघ्र कराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। राजकीय खाद्य प्रसंस्करण प्रौद्योगिकी संस्थान एवं फल संरक्षण केन्द्रों के उच्चीकरण हेतु एस०एल०ए०सी० द्वारा स्वीकृत धनराशि के सापेक्ष मशीनों का चयन कर अग्रिम कार्यवाही करने हेतु मुख्य अनुदेशक को निर्देशित किया गया।

Also Click : Sambhal : इंडिया–पाकिस्तान मैच को लेकर बच्चों में जबरदस्त जोश, स्कूल परिसर गूंजा ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारों से

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow