Ballia: सेंट जेवियर्स स्कूल बलिया में वार्षिकोत्सव का भव्य आगाज़, इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक रहे मुख्य अतिथि।

सेंट जेवियर्स शैक्षणिक संस्थान, बलिया में वार्षिकोत्सव/अमृतोत्सव का भव्य आयोजन उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम

Feb 16, 2026 - 12:28
43 Views
Ballia: सेंट जेवियर्स स्कूल बलिया में वार्षिकोत्सव का भव्य आगाज़, इसरो के वरिष्ठ वैज्ञानिक रहे मुख्य अतिथि।

REPORT SYED ASIF HUSSAIN ZAIDI 

बलिया/सलेमपुर। सेंट जेवियर्स शैक्षणिक संस्थान, बलिया में वार्षिकोत्सव/अमृतोत्सव का भव्य आयोजन उत्साह और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वरिष्ठ वैज्ञानिक अभिषेक सिंह एवं जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति संजीत कुमार गुप्ता मौजूद रहे। ‌

 अभिनव तिवारी प्रबंध निदेशक सेंट जेवियर'एस स्कूल

कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक डॉ. अभिनव नाथ तिवारी, निदेशक मैडम अलका तिवारी, प्रधानाचार्य राजेश त्रिपाठी तथा सलेमपुर शाखा के प्रधानाचार्य वी.के. शुक्ला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। विद्यालय परिसर में सम्मानित अभिभावकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।

इस वर्ष वार्षिकोत्सव की थीम “मेलोडी ऑफ कल्चर — संस्कृति की सरगम” रही, जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि अभिषेक सिंह ने कहा कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर केवल इतिहास के पन्नों तक सीमित नहीं है, बल्कि वह हमारे आचरण, संस्कार और संगीत में जीवंत रहती है। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

प्रबंध निदेशक डॉ. अभिनव नाथ तिवारी ने कहा कि विद्यालय का वार्षिकोत्सव प्रतिभा, परिश्रम और संस्कारों का उत्सव है, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का प्रतीक है। वहीं प्रधानाचार्य राजेश त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि संगीत हृदय को स्पर्श करता है और संस्कृति आत्मा को समृद्ध करती है; इन दोनों का सुंदर संगम इस समारोह में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। विद्यालय के चेयरमैन एस.बी.एन. तिवारी ने उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही।

Also Read- Ballia: बलिया में पारिवारिक विवाद ने लिया खूनी रूप, बेटे ने पिता को मारा चाकू।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow