Sambhal : इंडिया–पाकिस्तान मैच को लेकर बच्चों में जबरदस्त जोश, स्कूल परिसर गूंजा ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारों से

कार्यक्रम के दौरान सईद अख्तर ने बताया कि आज इंडिया–पाकिस्तान मैच के मौके पर बच्चों ने “हिंदुस्तान जिंदाबाद” और “इंशाल्लाह इंडिया जीतेगा” जैसे नारे लगाए। उन्होंने कहा कि हिंदुस्ता

Feb 15, 2026 - 21:09
80 Views
Sambhal : इंडिया–पाकिस्तान मैच को लेकर बच्चों में जबरदस्त जोश, स्कूल परिसर गूंजा ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारों से
Sambhal : इंडिया–पाकिस्तान मैच को लेकर बच्चों में जबरदस्त जोश, स्कूल परिसर गूंजा ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ के नारों से

Report : उवैस दानिश, सम्भल

इंडिया और पाकिस्तान के बीच होने वाले रोमांचक क्रिकेट मुकाबले को लेकर आज स्कूल परिसर में खास उत्साह देखने को मिला। मैच के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बच्चों और शिक्षकों ने देशभक्ति के नारे लगाकर भारतीय टीम के प्रति अपना समर्थन जताया। पूरे वातावरण में जोश, उत्साह और राष्ट्रप्रेम साफ झलकता नजर आया।कार्यक्रम के दौरान सईद अख्तर ने बताया कि आज इंडिया–पाकिस्तान मैच के मौके पर बच्चों ने “हिंदुस्तान जिंदाबाद” और “इंशाल्लाह इंडिया जीतेगा” जैसे नारे लगाए। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान न सिर्फ आज जिंदाबाद है, बल्कि हमेशा जिंदाबाद रहेगा और उन्हें पूरा भरोसा है कि आज जीत इंडिया की होगी और पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ेगा। वहीं छात्रा रमशा ने कहा कि स्कूल में विशेष रूप से इस मैच को लेकर कार्यक्रम रखा गया है। उनका विश्वास है कि भारत लगातार अच्छा प्रदर्शन करता आ रहा है और आगे भी जीत का सिलसिला जारी रहेगा।उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भारत वर्ल्ड कप भी अपने नाम करेगा। छात्रा कैफिया ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि वह भारत की बहुत बड़ी समर्थक हैं। उनके अनुसार इंडिया हमेशा से जीतती आई है और आज भी वही जीत हासिल करेगी। उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि आज का मैच भारत के नाम रहेगा।

कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने सामूहिक रूप से देशभक्ति नारे लगाए, जिससे माहौल पूरी तरह राष्ट्रप्रेम से सराबोर हो गया। यह आयोजन न सिर्फ खेल के प्रति उत्साह दिखाता है, बल्कि बच्चों में देश के प्रति गर्व और एकता की भावना को भी मजबूत करता है।

You May Read : Sambhal : महाशिवरात्रि पर सम्भल में आस्था का महासागर, शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow