Sambhal : महाशिवरात्रि पर सम्भल में आस्था का महासागर, शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

भोर से पहले ही मंदिर परिसरों में हर-हर बम-बम और बोल बम के जयघोष गूंजने लगे। बड़ी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार सहित विभिन्न स्थानों से गंगाजल लेकर शिवालयों तक पहुंचे और

Feb 15, 2026 - 12:33
 0  29
Sambhal : महाशिवरात्रि पर सम्भल में आस्था का महासागर, शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Sambhal : महाशिवरात्रि पर सम्भल में आस्था का महासागर, शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Report : उवैस दानिश, सम्भल

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सम्भल जनपद में आस्था का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। रात करीब 2:00 बजे से ही शिवालयों में जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हो गया, जो सुबह तक निरंतर चलता रहा। सादातबाड़ी, बेरनी स्थित प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर, खग्गूसराय के कार्तिकेश्वर भगवान मंदिर समेत जिले के कुल 93 शिव मंदिरों में हजारों श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक करते नजर आएभोर से पहले ही मंदिर परिसरों में हर-हर बम-बम और बोल बम के जयघोष गूंजने लगे। बड़ी संख्या में शिवभक्त हरिद्वार सहित विभिन्न स्थानों से गंगाजल लेकर शिवालयों तक पहुंचे और विधिवत पूजा-अर्चना की।जलाभिषेक के साथ-साथ कई मंदिरों के बाहर मेले भी लगे, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। मंदिरों के आसपास कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए, वहीं सड़कों पर ट्रैफिक प्लान लागू कर पुलिस बल तैनात रहा। डीएम और एसपी स्वयं मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व व्यवस्थाओं का जायजा लेते दिखाई दिए।कहीं कोई अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस और प्रशासनिक अमला लगातार निगरानी करता रहा। पातालेश्वर महादेव मंदिर के महंत पंडित जुगल किशोर मिश्रा ने बताया कि महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का जलाभिषेक करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर उमड़ी भीड़ ने यह साफ कर दिया कि सम्भल में महाशिवरात्रि सिर्फ पर्व नहीं, बल्कि आस्था और भक्ति का महोत्सव है।

Also Click : Lucknow : माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 की तैयारियों की समीक्षा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow