Lucknow : सरल केयर फाउंडेशन ने 21 महिला ग्राम प्रधानों को नारीश्री सम्मान 2026 से नवाजा
डॉ बबिता सिंह चौहान ने कहा कि महिलाओं को समाज के हर हिस्से में सम्मान दिलाना उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और गांवों में महिला प्रधानों की
लखनऊ: सरल केयर फाउंडेशन ने एमडी ट्रेड लाइन के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर मोहनलालगंज तहसील की 21 महिला ग्राम प्रधानों को नारीश्री सम्मान 2026 दिया। यह कार्यक्रम निगोहां स्थित बाबू सुंदर सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज में हुआ। यहां महिला सशक्तिकरण में ग्राम प्रधानों की भूमिका पर सेमिनार भी आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ बबिता सिंह चौहान थीं। विशिष्ट अतिथि सहायक पुलिस आयुक्त विकास कुमार पांडे रहे। डॉ बबिता सिंह चौहान ने बाबू सुंदर सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज की चेयरपर्सन रीना सिंह और सरल केयर फाउंडेशन की अध्यक्ष रीता सिंह के साथ मिलकर सभी महिला ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
डॉ बबिता सिंह चौहान ने कहा कि महिलाओं को समाज के हर हिस्से में सम्मान दिलाना उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और गांवों में महिला प्रधानों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। समाज के लिए किया गया काम हमेशा याद रहता है। भारत की संस्कृति संस्कारों से पहचानी जाती है और इन संस्कारों को जीवित रखने में महिलाओं का बड़ा योगदान होता है। उन्होंने कहा कि हर दिन महिला दिवस होता है और 8 मार्च महिला सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाता है।
विशिष्ट अतिथि विकास कुमार पांडे ने कहा कि महिलाएं आज नेतृत्व का बेहतरीन उदाहरण पेश कर रही हैं। उन्होंने महिला प्रधानों से गांवों में शिक्षा, सुरक्षा और विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की अपील की। सरल केयर फाउंडेशन की अध्यक्ष रीता सिंह ने कहा कि महिला प्रधानों ने गांव के विकास और सामाजिक जागरूकता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं के योगदान को समाज के सामने लाया जा रहा है।
इस मौके पर एमडी ट्रेड लाइन के एमडी मुरलीधर आनंदीलाल शर्मा, बाबू सुंदर सिंह इंजीनियरिंग कॉलेज के अध्यक्ष आनंद शेखर सिंह, थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी, वाइस चेयरपर्सन रीना सिंह, वरिष्ठ पत्रकार शैलेन्द्र सिंह, मोहनलालगंज पत्रकार एसोसिएशन के महामंत्री अखिलेश द्विवेदी, संयुक्त मंत्री अनुपम मिश्रा, समाजसेवी आईपी सिंह, प्रदीप द्विवेदी, प्रधान अभय कांत दीक्षित, नीरज सिंह सहित कई महिला प्रधान और गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सम्मानित महिला ग्राम प्रधानों में उर्मिला द्विवेदी (अघैया), नीरज (लालपुर), राजकुमारी (दखिना), रीना सिंह (नंदौली), कुसुमलता सोनी (भगवानपुर), आनंद रानी (शेरपुर लवल), अनुपम (बैरीसालपुर), विद्या देवी (ब्रहमदासपुर), श्यामादेवी (उदयपुर), कमलेश कुमारी (टिकरा), निर्मला पाल (दयालपुर), नीता (हुलासखेडा), नेहा साहू (मंगटैइया), दीपिका यादव (डिघारी), सरिता (मेंहदौली), प्रियंका (भीलमपुर), माया (कुशमौरा), रेनू अवस्थी (जबरौली), इलमा बानो (मीरानपुर), गीता (भदेसुवा) और राजवती (परसपुर ठठ्ठा) शामिल हैं।
Also Click : Lucknow: तूबा के सपनों को मिले पंख, ‘मुख्यमंत्री युवा योजना’ से जुड़कर बनाया ‘सॉइल कॉन्सेप्ट’ ब्रांड।
What's Your Reaction?











