Hardoi : अरवल पुलिस ने दो आरोपियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया

अरवल थाना पुलिस ने मुकदमा संख्या 48/26 में दो आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा। यह मामला धारा 115(2)/352/109(1) बीएनएसएस और 9/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत दर्ज

By INA News Desk
Mar 7, 2026 - 19:55
54 Views
Hardoi : अरवल पुलिस ने दो आरोपियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया
Hardoi : अरवल पुलिस ने दो आरोपियों को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया

हरदोई : अरवल थाना पुलिस ने मुकदमा संख्या 48/26 में दो आरोपियों को अवैध हथियारों के साथ पकड़ा। यह मामला धारा 115(2)/352/109(1) बीएनएसएस और 9/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत दर्ज किया गया। पीड़ित शिवम जोशी पुत्र रंजीत जोशी निवासी ग्राम श्रीमऊ थाना अरवल ने शिकायत की कि आरोपी अंकित वर्मा पुत्र ऋषिपाल वर्मा निवासी ग्राम खालसा थाना सांडी और आकाश कश्यप पुत्र वीरपाल निवासी ग्राम खिडकिया थाना सांडी ने उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। जांच के दौरान आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाई गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को एक 12 बोर तमंचा, एक खोखा कारतूस और दो जिंदा 12 बोर कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। कानूनी प्रक्रिया जारी है। आरोपी अंकित से ये सामान बरामद हुआ। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में अमित कुमार सिंह, राजेश कुमार श्रीवास्तव, डिगमोहन, अंकुर कुमार और मोनू कुमार शामिल थे।

Also Click : Lucknow: तूबा के सपनों को मिले पंख, ‘मुख्यमंत्री युवा योजना’ से जुड़कर बनाया ‘सॉइल कॉन्सेप्ट’ ब्रांड।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow