Hardoi : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस- उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने किया उत्साह का संचार, कहा- हमें खुशी है कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं

उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि आज विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है। हमें खुशी है कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने

By INA News Desk
Mar 9, 2026 - 00:27
52 Views
Hardoi : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस- उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने किया उत्साह का संचार, कहा- हमें खुशी है कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं
Hardoi : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस- उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने किया उत्साह का संचार, कहा- हमें खुशी है कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर बेसिक शिक्षा विभाग ने हरदोई के रसखान प्रेक्षागृह में नोडल शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की शुरुआत उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी और जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने दीप जलाकर तथा माँ शारदा के चित्र पर फूल चढ़ाकर की। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाली शिक्षिकाओं और होनहार छात्राओं को सम्मानित किया गया। दोनों अतिथियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ अजीत सिंह समेत बेसिक शिक्षा परिवार के सदस्य और छात्राएं मौजूद रहीं।

उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि आज विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है। हमें खुशी है कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के भाषण को सभी ने साथ सुना। उन्होंने बताया कि सरकार महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने कहा कि सरकार की योजना के अनुसार हर जिले में महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मान और प्रोत्साहन देने के लिए कार्यक्रम हो रहे हैं। हरदोई में भी शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य, सहायता समूह तथा ग्रामीण और शहरी निकायों में बेहतर काम करने वाली महिलाओं को सम्मान दिया गया। सरकार की महिलाओं को मजबूत बनाने की सोच को उनके साथ साझा किया गया।

Also Click : Lucknow : ब्रज की परम्परा और आस्था का सम्मान करते हुए होगा ब्रजमंडल का समग्र विकास- मुख्यमंत्री

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement