Hardoi : घर से काम करने निकला युवक लापता, भाई ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई

पता चला कि रोहित न तो पेट्रोल पंप पहुंचा और न ही वापस घर आया। परिचितों और मित्रों से जानकारी की लेकिन रोहित का कुछ भी पता न चल सका। इसके बाद संदीप ने कोतवाली

By INA News Desk
Mar 7, 2026 - 20:16
169 Views
Hardoi : घर से काम करने निकला युवक लापता, भाई ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई
Hardoi : घर से काम करने निकला युवक लापता, भाई ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई

कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के महोलिया शिवपार निवासी एक युवक के गायब होने के बाद कोतवाली देहात थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक, संदीप सक्सेना पुत्र मोतीलाल निवासी महोलिया शिवपार हरदोई ने लिखित पत्र देते हुए पुलिस को बताया कि बीते 06 मार्च सुबह करीब 9 बजे उसका भाई रोहित सक्सेना(30 वर्ष) एक पेट्रोल पंप पर ड्यूटी करने गया था।

बाद में पता चला कि रोहित न तो पेट्रोल पंप पहुंचा और न ही वापस घर आया। परिचितों और मित्रों से जानकारी की लेकिन रोहित का कुछ भी पता न चल सका। इसके बाद संदीप ने कोतवाली देहात थाने में अपने भाई की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उसे ढूंढने की गुहार लगाई है।

Also Click : Lucknow: तूबा के सपनों को मिले पंख, ‘मुख्यमंत्री युवा योजना’ से जुड़कर बनाया ‘सॉइल कॉन्सेप्ट’ ब्रांड।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow