Balrampur : अधिवक्ताओं का चक्का जाम थमा, पुलिस ने दो हमलावरों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने दबिश देकर घटना में शामिल दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज कर ली गई है। एक अन्य आरो

Jan 21, 2026 - 23:52
 0  24
Balrampur : अधिवक्ताओं का चक्का जाम थमा, पुलिस ने दो हमलावरों को किया गिरफ्तार
Balrampur : अधिवक्ताओं का चक्का जाम थमा, पुलिस ने दो हमलावरों को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में वरिष्ठ अधिवक्ता सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव के साथ हुई मारपीट और अभद्रता के मामले में पुलिस की तेज कार्रवाई से अधिवक्ताओं का गुस्सा शांत हो गया। जिला बार एसोसिएशन द्वारा प्रस्तावित चक्का जाम आंदोलन को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने दबिश देकर घटना में शामिल दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज कर ली गई है। एक अन्य आरोपी की लोकेशन जिले के बाहर मिली है, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस टीम रवाना हो चुकी है।

जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक के इस फैसले से कानून का सम्मान बढ़ा है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि न्याय मिलने तक अधिवक्ताओं की हड़ताल जारी रहेगी। कल फिर बैठक होगी जिसमें आगे की रणनीति तय की जाएगी। बार एसोसिएशन ने केवल इस मामले तक सीमित न रहकर अधिवक्ता संजय तिवारी से जुड़े पुराने प्रकरण में भी शीघ्र और ठोस कार्रवाई की मांग दोहराई है। अधिवक्ताओं का कहना है कि जब तक सभी अराजक तत्वों को सलाखों के पीछे नहीं भेजा जाता, उनका आंदोलन चरणबद्ध रूप से जारी रहेगा।

Also Click : Lucknow: महिला सशक्तिकरण को लेकर बड़ा कदमः समाज कल्याण योजनाओं पर जागरूकता कार्यशाला व समीक्षा बैठक संपन्न

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow